{"_id":"68ffb5928c7d08dec908875b","slug":"gangster-shot-in-encounter-arrested-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-141301-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुठभेड़ में गैंगस्टर को गोली लगी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुठभेड़ में गैंगस्टर को गोली लगी, गिरफ्तार
विज्ञापन
भांवरकोल। अंतरजनपदीय पशु तस्कर और गैंगस्टर इटावा निवासी प्रशांत कठेरिया उर्फ गगन को सोमवार की सुबह पांच बजे मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। तस्कर की गोली से उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए। पिकअप से बिहार ले जाए जा रहे चार मवेशियों को पुलिस ने बरामद कर लिया। 27 दिन में यह छठवीं मुठभेड़ है।
मुहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। सूचना के बाद टीम ने रसूलपुर गांव के पास घेराबंदी करके चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक पिकअप आता दिखाई पड़ा। पुलिस टीम को देख चालक ने वाहन की गति धीमी कर दी और बाईं दिशा में मोड़ दिया। वहां कोई रास्ता न होने के कारण वह आगे नहीं जा पाया। इसके बाद वाहन को बैक करके भागने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हुआ।
इसके बाद आरोपी झाड़ियों में छिप गया। पुलिस टीम ने उसे समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह की कनपटी के पास से होकर गुजर गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम इटावा के बकेवर थानाक्षेत्र के के परशुपुरा गांव निवासी प्रशांत कुमार कठेरिया उर्फ गगन बताया। उसके पास से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद हुआ। पिकअप में चार मवेशी मिले। इन पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांधकर बिहार ले जाया जा रहा था। घायल तस्कर को गोड़ऊर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। मुहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
चंदौली, बलिया, जौनपुर, वाराणसी और प्रयागराज में दर्ज हैं मुकदमे
भांवरकोल। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि प्रशांत कठेरिया उर्फ गगन के खिलाफ चंदौली, बलिया, जौनपुर और प्रयागराज में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बताया कि प्रयागराज के फुलपुर थाने में गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। बलिया के अलावा बाराबंकी में गैंगस्टर एक्ट, जौनपुर में आर्म्स एक्ट, वाराणसी और चंदौली में भी मुकदमा दर्ज है। इसके खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं।
25 हजार के दो इनामी समेत छह बदमाश किए जा चुके गिरफ्तार
गाजीपुर। जिले में 27 दिन में छह मुठभेड़ में विभिन्न थानों की पुलिस ने लूट के आरोपी, दुष्कर्म के आरोपी, पशु तस्कर और अन्य वांछितों को गिरफ्तार किया है।
- सादात पुलिस ने एक अक्तूबर को चोरी के आरोपी जाफर हुसैन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
- चार अक्तूबर को खानपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी मुकेश उर्फ राधेश्याम राजभर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
- 10 अक्तूबर को करंडा और बिरनो पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक पत्रकार पर फायरिंग करने के आरोपी रईस यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
- 14 अक्तूबर को दुष्कर्म के आरोपी ददन चौधरी को भदौरा रेलवे स्टेशन के पास से गहमर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
- 19 अक्तूबर को 25000 रुपये के इनामी और जनसेवा केंद्र संचालक से 5.45 लाख रुपये की लूट में वांछित बदमाश सोनू चौधरी को रामपुर मांझा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।