फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gangster Act imposed on seven accused of murder of two RPF jawans

Ghazipur News: आरपीएफ के दो जवानों के सात हत्यारोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Wed, 11 Dec 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act imposed on seven accused of murder of two RPF jawans
गाजीपुर। आरपीएफ के दो जवानों की हत्या में गिरफ्तार सभी नामजद सात आरोपियों पर गहमर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया है। मंगलवार को न्यायालय से आरोपियों को 60 दिन की रिमांड पर लिया है। मामले में सभी नामजद आरोपी इस समय जिला कारागार में बंद हैं।
विज्ञापन

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के देवैथा गांव निवासी मोहम्मद जावेद (40) और बिहार के आरा जनपद के भोजपुर तरारी थाना क्षेत्र के करप निवासी प्रमोद कुमार (36) आरपीएफ में आरक्षी थे। दोनों जवान ट्रेन नंबर 15631 से ट्रेनिंग के लिए मोकामा जा रहे थे। इन दोनों जवानों की शराब तस्करों ने निर्ममता से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मामले में आठ नामजद समेत 13 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। साथ ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक बदमाश मुठभेढ़ में भी ढेर हो गया था। अब पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ गैगेस्टर का मुकदमा किया है। धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 में अभियुक्तगण का न्यायालय से रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के मुताबिक गहमर प्रभारी निरीक्षक गहमर रामसजन नागर की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। उनके मुताबिक 19 अगस्त की रात में शराब तस्करी व चेनपुलिंग का विरोध करने पर शराब तस्करों आरपीएफ के दो जवानों की हत्या कर दी थी।

ग्राम देवकली व ग्राम करहिया के पास हत्या कर ट्रेन से फेंक दिया था। साक्ष्य संकलन एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य से अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में आया, जिनके विरुद्ध विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया गया। अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मंगलवार को न्यायालय से आरोपियों को 60 दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद सभी को जेल पहुंचा दिया गया।
अभियुक्तगण का विवरण व आपराधिक इतिहास
-गैंग लीडरः पंकज कुमार (25) निवासी नैऊरा कालोनी मकान नं. 87/8बी रोड नं. 19 थाना खागुल जिला पटना बिहार
प्रेमचन्द्र वर्मा (25) निवासी भगवतीपुर थाना बीहटा जनपद पटना बिहार
- विनय कुमार (45) निवासी जानीपुर थाना जानीपुर जनपद पटना बिहार
- विलेंद्र पासी निवासी उसरी बाजार थाना शाहपुर दानापुर जिला पटना बिहार
- रवि कुमार (27) निवासी मकान नं. 34 वार्ड सं. 19 नीमताला रोड़ छोटी खगौली थाना खगौल जिला पटना बिहार
- रवि कुमार उर्फ राकेश उर्फ विकास (31) निवासी ढ़ढिया थाना कोइलवर जनपद भोजपुर (आरा) बिहार
- विक्की कुमार (22) निवासी घोड़ाटाप रामूबिघा थाना बिहटा जनपद पटना बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed