फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gangster Act imposed on gang printing fake notes

Ghazipur News: नकली नोट छापने वाले गिरोह पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Mon, 25 Nov 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act imposed on gang printing fake notes
गाजीपुर। नकली नोट छापने के गिरोह के लीडर और उसके दो सदस्यों पर खानपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने अप्रैल में गैंग लीडर और दो सदस्यों को 99 हजार नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपियों का एक सक्रिय संगठित गिरोह है। गिरोह का लीडर विजय भारती उर्फ शिवशंकर पंडित निवासी ग्राम सिधौना थाना खानपुर है। गिरोह के अन्य सदस्य विशेन यादव निवासी ग्राम रायपुर बाघपुर थाना मरदह व अमित यादव उर्फ मोनू यादव निवासी ग्राम करदहा कैथौली थाना मरदह हैं। आर्थिक भौतिक व बुनियादी लाभ प्राप्त करने के लिए जाली नोट प्रिंटर मशीन से तैयार कर जाली (नकली) नोटों को बाजारों में असली नोटों के रूप में सप्लाई करके धन अर्जित करते हैं। 21 अप्रैल को गाजीपुर पुलिस ने नोट बनाने में नोट बनाने की प्रिंटर मशीन, नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले पेपर और 99 हजार 200 रुपये नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 500 की 30, 200 की 276 व 100 के कुल 290 नकली नोट (कुल 99,200 रुपये नकली) बरामद किए गए। आरोप पत्र 14 जून को प्रेषित किया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव की तहरीर के मुताबिक अभियुक्तों के आपराधिक कृत्यों से भारतीय मुद्रा के प्रति आम जनमानस में अविश्वास पैदा हो रहा है। इस गिरोह का आपराधिक कृत्य के दृष्टिगत इनका समाज में स्वच्छंद विचरण करना जनहित में उचित नहीं है। इस गैंग का कृत्य अंतर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनिमय 1986 की परिधि में आता है। इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed