फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganges growing two to three cm daily

दो से तीन सेमी रोज बढ़ रही गंगा

Fri, 24 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ganges growing two to three cm daily
गंगा जलस्तर-गाजीपुर कलेक्ट्रेट घाट स्थित गंगा नदी सीढ़ियों को छूने को आतुर। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर/भीमापार। मोक्षदायिनी गंगा के जलस्तर में बीते चार दिनों से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इससे तटवर्ती लोगों में अब खौफ भरना शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय के कलेक्टर घाट, स्टीमर घाट, चीतनाथ घाट, ददरीघाट, नवापुरा घाट, बड़ा महादेवा घाट, सिकंदरपुर घाट आदि की नीचे की सीढ़ियां गंगा में डूब गई हैं। हालांकि गंगा नदी चेतावनी बिंदु और खतरा बिंदुुुुुुुु से अभी काफी दूर हैं। बीते मंगलवार को नदी को जलस्तर 55.100 मीटर पर थीं। लेकिन निरंतर जलस्तर बढ़ने के बाद यह शुक्रवार को सायंकाल तक 55.290 तक पहुंच चुकी हैं। नदी में प्रतिघंटे दो से तीन सेंटीमीटर बढ़ाव जारी है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि बीते 21 जुलाई को शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 55.100 मीटर से 22 जुलाई को सुबह आठबजे 55.160 मीटर पर पहुंच गया। इसी तरह 23 की शाम पांच बजे 55.230 मीटर से 24 की शाम 55.290 मीटर दर्ज किया गया। आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि इस तरह से गंगा अपने चेतावनी बिंदु से महज 6.120 मीटर ही नीचे बह रही हैं। फिर भी तटवर्ती गांव वासियों के मन में गंगा की बाढ़ को लेकर खौफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते सालों में जिसने भी गंगा में आई बाढ़ का रौद्र रूप देखा है। उनकी तो रातों की नींद ही गायब है। उनका कहना है कि हर साल बाढ़ की विभीषिका देखने के बाद भी बाढ़ को रोकने की कोई स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं की जा सकी है। भीमापार संवाददाता के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से सैदपुर तहसील के आदित्य घाट की तेरह सीढ़ियां जलमग्न होने के बाद गंगा का पानी एक बार फिर बढ़ने लगा है। 21 जुलाई से गंगा के पानी में तीन से चार सेंटीमीटर प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ोत्तरी दर्ज की जाने लगी। हालत यह है कि गंगा का पानी शुक्रवार की सुबह आदित्य घाट की दो और सीढ़ियां चढ़कर और ऊपर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed