{"_id":"614f5f2f8ebc3e4aff1303ed","slug":"ganga-s-water-level-rising-by-two-cm-per-hour-ghazipur-news-vns613711031","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिघंटा दो सेमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिघंटा दो सेमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन
सुहवल। गंगा का जलस्तर दो दिनों बाद फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार की सुबह छह बजे से गंगा प्रतिघंटा दो सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ रही है। दिन में आठ बजे जलस्तर 60.110, दस बजे 60.170 और दोपहर 12 बजे जलस्तर 60.190 मीटर तक पहुंच गया था। हालांकि गंगा अपने खतरे के निशान से अभी 2.915 मीटर नीचे बह रही है। जिस तरह से गंगा ने दो महीने के अंतराल पर तीसरी बार उफान पर है। इससे तटवर्ती बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं।
गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जल आयोग से लगायत प्रशासनिक अमला एवं बाढ राहत बचाव दल अलर्ट पर है। सभी की निगाहें गंगा के जलस्तर पर टिकी हैं।
इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग गाजीपुर के प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि जलस्तर में प्रतिघंटा दो सेंटीमीटर की बढोतरी दर्ज की गई है। आगे भी जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है।