फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga's water level reached 59.800 meters at eight o'clock in the night

रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 59.800 मीटर तक पहुंचा

Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level reached 59.800 meters at eight o'clock in the night
जिले में एक बार फिर गंगा उफनाने लगी है। बीते कुछ दिनों से जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। शनिवार को चार सेमी प्रति घंटा की दर से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। पानी बढ़ने से जहां तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है, वहीं प्रशासन भी हरकत में आ गया है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 59.320, नौ बजे 59.360, दस बजे 59.400, ग्यारह बजे 59.440, बारह बजे 59.480 और दिन में एक बजे जलस्तर 59.520 मीटर दर्ज किया गया। रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 59.800 मीटर तक पहुंच गया था। खतरे के निशान से गंगा अभी कुछ मीटर नीचे बह रही है। उसका चेतावनी बिंदु 63.105 मीटर है। अचानक गंगा के फिर से उफान मारने से प्रशासन ने सभी बाढ़ राहत चौकियों, कंट्रोल रूम को पहले की तरह सक्रिय कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि बीते माह 14 अगस्त को चेतावनी बिंदु को पार करते हुए गंगा का जलस्तर 64.680 मीटर तक पहुंच गया था। इसके अगले दिन से जलस्तर में घटाव शुरु हो गया था। इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग गाजीपुर के प्रभारी हसनैन ने बताया कि जलस्तर चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसके आगे भी अभी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed