फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga is moving towards the record of 2016, 116 villages affected by floods, 20 villages lost connectivity

Ghazipur News: 2016 के रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही गंगा, 116 गांव बाढ़ से प्रभावित, 20 गांव का संपर्क टूटा

Mon, 04 Aug 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ganga is moving towards the record of 2016, 116 villages affected by floods, 20 villages lost connectivity
बाढ़ में डूबा स्कूल : संवाद - फोटो : news
गाजीपुर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शहर के बाहर निकलने पर हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि शहर के कुछ हिस्सों के अलावा जिले के 116 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें 20 ऐसे गांव हैं, जिनके संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं। जलभराव से सड़कें टूट गई हैं। 80 सरकारी स्कूल भी बाढ़ की चपेट में हैं। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि बाढ़ से करीब साढ़े पांच हजार की जनसंख्या प्रभावित है। राहत सामग्री और लंच पैकेट का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। जिले के लोग वर्ष 2016 के बाढ़ की चर्चा कर रहे हैं। जब गंगा का जलस्तर 65.040 मीटर पर पहुंच गया था। सोमवार शाम 6 बजे तक गंगा का जलस्तर 64.450 मीटर तक पहुंच गया था। पानी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद में गंगा खतरा बिंदु 63.105 मीटर को पार कर चुकी हैं। जबकि बाढ़ का उच्चतम स्तर 65.220 मीटर रहा है, जो 1978 में आया था। इधर, गंगा में आए बाढ़ के कारण सैदपुर, सदर, जमानिया, सेवराईं और मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गांव प्रभावित हैं। निचले इलाके के 20 गांवों का तो संपर्क ही टूट गया है। देवरिया पुुलिस चाैकी में भी पानी लग गया है। हालांकि पुलिस चौकी को अस्थाई तौर पर देवा बैरनपुर स्थित पतंजलि विद्यालय रूप से स्थानांतिरत कर दिया गया। सेवराईं तहसील में हसनपुरा, बिहरुपुर, नकदीलपुर और नसीरपुर सबसे अधिक प्रभावित हैैं। इन इलाकों में डीएम अविनाश कुमार और एसपी डा. ईरज राजा ने बोट से दौरा भी किया। साथ ही लोगों से बातचीत करते हुए शासन से उपलब्ध कराए गए राहत पैैकेट भी बांटे गए। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में लंच पैकेट भी वितरित कराया। करंडा का महाबलपुर, गद्दोगाड़ा, सोन्हनपुर और तुलसीपुर के लोग पूरी तरह घिर गए हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर तीन से चार फुट ऊपर तक बह रहा पानी
सड़कों के तीन चार फीट ऊपर तक पानी बह रहा है। लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगे हैं। हजारों बीघा सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई। वहीं, प्राथमिक विद्यालय धर्मपुरा, फिरोजपुर, पचासी, मुबारकपुर चार, महाबलपुर सहित 80 सरकारी स्कूल पानी से घिर गए हैं। सदर एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित गांव शेरपुर, तुलसीपुर, रफीपुर, सोकनी बडहरियां, बडसरा बडहरिया, महबलपुर, गद्दोगाडा, सोलहनपुर बाढ़ का निरीक्षण किया गया। तहसील सदर गाजीपुर के 31 ग्राम अभी तक प्रभावित हैं। इनमें 19 ग्रामों के संपर्क मार्ग में डूबने के कारण 52 नौकाओं का संचालन किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत एवं बचाव के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। तहसील मुख्यालय में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 16 बाढ़ चौकियां, पांच बाढ़ शरणालय काम कर रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को 800 लंच पैकेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तहसीलवार प्रभावित गांव
तहसील-गांव
जमानिया-43
सदर-31
सेवराई-17
सैदपुर-22
मुहम्मदाबाद-3
---
इस गति से बढ़ रहा जल स्तर
सुबह-9 बजे: 64.360 मीटर
दोपहर-2 बजे: 64.410 मीटर
शाम 05 बजे: 64.440 मीटर।
शाम 6 बजे-64.450 मीटर।
--------
जनपद में 116 राजस्व गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें 20 गांवों के मार्ग पर पानी लगने से एक-दूसरे गांव का संपर्क टूटा है। बाढ़ से साढ़े पांच हजार की जनसंख्या प्रभावित है। राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। बाढ़ शरणालय और कंट्रोल रूम 0548-2224041 व 9454417103 से संपर्क किया जा सकता है। आमजन किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सूचित कर सकते हैं।- अविनाश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed