फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga flowing 87 cm above the danger mark

खतरे के निशान से 87 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा

Mon, 09 Aug 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ganga flowing 87 cm above the danger mark
बीरऊपुर गांव में बाढ़ के पानी के बीच से चारपाई लेकर जाता युवक। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों की बस्तियों में पानी घुसने से दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। प्रशासन की ओर से राहत का दावा तो किया जा रहा है लेकिन पानी से घिरे अधिकतर लोगों ने प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा का जलस्तर सुबह दस बजे 63.980 मीटर दर्ज किया गया। डेढ़ बजे तक जलस्तर 64.010 मीटर तक पहुंच गया था। जिले में गंगा का जलस्तर अब खतरे के निशान से करीब 87 सेंटीमीटर ऊपर है। गंगा में उफान को देख तटवर्ती सहमे हुए हैं। गंगा का पानी निरंतर बस्तियों की ओर बढ़ रहा है। साथ ही बाढ़ को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुलती जा रही है। कहने को तो प्रशासन ने कागज पर सभी तरह की तैयारी समय से पहले पूरी कर लेने का दावा किया लेकिन धरातल पर तैयारियां दूर-दूर तक नहीं दिख रही है। जिले में कुल 670 बाढ़ प्रभावित गांव हैं। इनमें 357 उच्च स्तर, 113 मध्य स्तर तथा 200 गांव निम्न जलस्तर बाढ़ प्रभावित घोषित हैं। बाढ़ को लेकर कुल 329 नावों को अधिग्रहित किया गया है। इनमें 54 मझोली तथा 275 बड़ी नाव है। इन सभी नावों के नाविकों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है ताकि जरूरत के मुताबिक जगहों पर राहत एवं बचाव आदि के लिए उनको भेजा जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम जमानिया प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्य जारी है। बाढ़ नियंत्रण में ड्यूटी में लगे कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed