फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga close to danger line

खतरा निशान के करीब पहुंची गंगा

Thu, 11 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 11 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Ganga close to danger line
रामगढ़ स्थित हुक्म छपरा के समीप एनएच-31 पर बने ठोकर से टकराती गंगा की लहरें।
गंगा के जलस्तर में गुरुवार को भी लगातार वृद्धि का क्रम बना रहा। दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा खतरे के निशान की तरफ बढ़ते हुए  निशान से 35 सेंटी मीटर नीचे गंगा बह रही थी। कुछ तटवर्ती गांवों में पानी घुसना शुरू हो गया है। जलस्तर में लगातार  हो रही वृद्धि से तटवर्ती इलाकों के लोगों के होश बाढ़ की आशंका से उड़ने  लगे हैं। यदि इसी तरह से जलस्तर में वृद्धि होती रही तो गंगा खतरा के निशान  को पार कर तटवर्ती इलाकों के गांव में प्रवेश कर जाएगी, जिससे लोगों को अपना मकान छोड़ने को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। गुरुवार को दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा बढ़ते हुए खतरा के निशान से आधा मीटर नीचे बह रही थी। इसी तरह से गंगा के स्तर में वृद्धि होती रही तो जैतपुरा निषाद बस्ती, मेदिनीपुर, ताड़ीघाट, डुहिया, गरूआ मकसूदपुर, पिपरा, भगीरथपुर, मलसा, देवरिया बांड़, हरपुर बांड़, जमानिया क्षेत्र हरपुर, खिदिरपुर, मथारा, चितावनपट्टी, सब्बलपुर कला, मतसा, देवरिया, पाह सैय्यदराजा गांव में बाढ़ का पानी घुस जाएगा। गंगा की सहायक नदी कर्मनाशा नदी में बाढ़ आई तो देवड़ी, धुस्का, दाउदपुर, अभईपुर, गायघाट, असैचनपुर आदि बाढ़ के पानी से घिर जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के अन्य तटवर्ती इलाकों में भी गंगा का पानी घुस जाएगा। जिले  की सीमा से होकर गंगा समेत छोटी-बड़ी नौ नदियां गुजरती हैं। जिले का  अधिकांश भू-भाग गंगा से घिरा हुआ है। कई गांवों की आबादी गंगा के किनारे ही आबाद है। जहां के लोगों के लिए गंगा ही आजीविका का साधन हैं, लेकिन पिछले  कई दिनों से लगातार गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लोगों के माथे पर इस बात से बल पड़ने लगा है कि अगर बाढ़ आई तो उन्हें घर छोड़कर पलायन करना पड़ेगा। केंद्रीय जल आयोग के स्थल  प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि शाम चार बजे 62.880 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। दो सेमी  प्रतिघंटा की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed