फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga became district topper in high school examination father is a vegetable seller

Ghazipur News: हाईस्कूल परीक्षा में गंगा बनी जिला टॉपर, पिता हैं सब्जी विक्रेता, प्रदेश में सातवां स्थान मिला

Sat, 26 Apr 2025 12:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 26 Apr 2025 12:44 PM IST
सार

कहते हैं कि प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती। पिता सब्जी विक्रेता हैं और मां गृहणी बेटी की मेहनत से आज वो हाईस्कूल परीक्षा के रिजल्ट के बाद जिला टॉपर बनी हैं। इनका प्रदेश में सातवां स्थान है। इनकी चर्चा सबकी जुबां पर है।
 

विज्ञापन
Ganga became district topper in high school examination father is a vegetable seller
बेटी की सफलता पर जश्न में डूबा परिवार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हाईस्कूल में परीक्षा में गंगा मौर्या ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ जिले में टाप किया, बल्कि प्रदेश में टापर्स की सूची में सातवां स्थान हासिल किया। उनके पिता सब्जी विक्रेता हैं, जबकि मां गृहणी हैं।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सुखदेवपुर चौराहा निवासी ह्रदयनारायण नई सब्जी मंडी में आलू और प्याज बेचते हैं। उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें पहली बेटी श्रृति इस समय एमएससी कर रही हैं।
विज्ञापन


जबकि दूसरी बेटी अंकिता बीए, तीसरी गंगा हाईस्कूल और सबसे छोटी बेटी माही कक्षा नौ में पढ़ती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर ह्रदय नारायण ने ह्रदय इतना बढ़ा है कि उन्होंने कभी बेटियों को भार नहीं समझा। नतीजा यह रहा कि बेटियों ने अपने पढ़ाई से पिता का मान बढ़ाने की ठान ली हैं। लूर्दस कान्वेंट स्कूल तुलसी सागर की छात्रा गंगा ने तो पिता का नाम समूचे प्रदेश में रोशन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में 600 अंक में 581 नंबर हासिल किया है, जो 96.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश सातवां स्थान हासिल हासिल किया है। हाईस्कूल की श्रेष्ठता सूची में जिले में अव्वल आने वाली गंगा की मा मंजू गृहिणी हैं और बेटी की सफलता को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने मुझे आज वह खुशी दी, जिसे शायद बेटा होता तो न दे पाता।


वहीं,गंगा ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। परीक्षा में कामयाबी पाने के लिए वह दो से तीन घंटे पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया का नाम मात्र को सहारा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed