फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganesh Puja begins with the chanting of Ganpati Bappa Morya

Ghazipur News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गणेश पूजन शुरू

Sun, 08 Sep 2024 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Puja begins with the chanting of Ganpati Bappa Morya
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को गणेश पूजनोत्सव की धूम शुरू हो गई। शहर के कई मुहल्लों में पूजा समितियों की तरफ से गणपति की भव्य मूर्ति की स्थापना की गई है। पूजा समितियों ने शाम को विनायक की प्रतिमा के पट खोलकर गणेश मंत्र के साथ पूजन-अर्चन शुरु करा दिया।
विज्ञापन

वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
इसका अर्थ है किसी भी प्रकार के कार्य प्रारंभ करने के पूर्व श्री गणेश जी का स्मरण इस मंत्र के साथ अवश्य करना चाहिए, आपके शुभकार्य निश्चित ही सिद्ध होंगे।
विज्ञापन

पूजन के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पंडाल गूंजते रहे। आसपास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। रात में गणपति के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बीत कुछ वर्षों से भगवान गणेश की पूजा की धूम दिखाई देने लगी है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शहर के मिश्रबाजार, चीतनाथ, झंडातर, झुन्नूलाल चौराहा, तुलसी का पुल सहित कई अन्य मुहल्लों में पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा कमेटी के सदस्य शुक्रवार की रात गणेश प्रतिमाएं ले आए थे। शनिवार की शाम विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापित कर आंखों पर बंधे पट को विधिवत मंत्रोच्चार के बाद खोल दिया गया। इसके बाद पूजन-अर्चन शुरू हो गया।
कई अन्य मुहल्लों में स्थापित प्रतिमाओं का पट देर शाम पूजन-अर्चन के बाद खोला गया। बड़े-बड़े साउंड बाक्स पर बजते भक्ति गीतों और भक्तों की तरफ से गणपति बप्पा मोरया का जयघोष किए जाने से आसपास का पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। किसी स्थान पर दो से चार दिन तो कहीं एक सप्ताह तक गणपति के पूजन-अर्चन की धूम रहेगी। मुहम्मदाबाद: चौक मुहल्ला स्थित रामचबूतरा परिसर में शनिवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। श्री विघ्न विनायक संघ समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय श्रीगणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष के गणेश चतुर्थी से प्रारंभ होकर पूजन का कार्य मंगलवार तक चलेगा। बुधवार को नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। शाम को विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का पट खोला गया। रामचबूतरा स्थित पंडाल परिसर में श्रीरामचरित मानस संकीर्तन पाठ का आयोजन किया गया है जो 24 घंटे तक अखंड चलेगा। इस मौके पर परिसर को झालर से काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूजन कार्य को संपन्न कराने में अध्यक्ष विवेक कनौजिया, उपाध्यक्ष अंकित कुमार, मंत्री उमेश यादव, कोषाध्यक्ष राकेश सैनी, अमन गुप्ता एवं संरक्षक गोविंद नारायण सिन्हा आदि पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। जमानिया : कस्बा स्थित पक्का बलुआ घाट पर गंगा में स्नान करने के बाद भगवान गणपति के पूजन-अर्चन करने का सिलसिला शुरु हुआ। पुजारी डा. शेषनाथ उपाध्याय ने बताया कि गणेश पुराण के अनुसार भगवान गणपति का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, चित्रा नक्षत्र और मध्याह्र काल में हुआ था। सनातन धर्म में उनकी सबसे पहले पूजा की जाती है।

तीन दिनों तक भगवान को लगेगा लड्डुओं का भोग मरदह: श्रीराम कटरा में गणेश जी की प्रतिमा पंडाल में स्थापित की गई है। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमा का पट खोला गया। तीन दिनों तक भगवान को लडडू का भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं ने पंडाल में स्थित विनायक की प्रतिमा के दर्शन पूजन किए। आयोजन में राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, विशाल, आशीष, संजय वर्मा, सुमित खरवार, सुनील राजभर, अभिषेक, अजय यादव, गौरव पांडेय, विवेक चौबे, मंटू बर्नवाल, रामकिशुन चौहान, पिंटू गौतम, मुक्तिनाथ गुप्ता, अर्जुन चौरसिया, अमित मद्धेशिया, आलोक सिंह, आजाद सिंह, रामाश्रय चौहान आदि ने सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed