फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gandi Nazar in Girls Hostel ADG took cognizance of Ghazipur homeopathic college case

गर्ल्स हॉस्टल में 'गंदी नजर': गाजीपुर के कॉलेज के मामले का एडीजी ने लिया संज्ञान, आरोपी बार-बार बदल रहा बयान

Fri, 11 Aug 2023 10:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Aug 2023 10:01 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर स्थित राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज में छात्राओं के साथ अश्लील वीडियो और फोटो के बिनाह पर ब्लैकमेलिंग की शिकायत का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसी कॉलेज की एक छात्रा और उसका सीनियर है। 

विज्ञापन
Gandi Nazar in Girls Hostel ADG took cognizance of Ghazipur homeopathic  college case
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए अश्लील एमएमएस कांड जैसा सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आया है।  चंडीगढ़ की तरह यहां भी राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज की एक छात्रा ही हॉस्टल में रहने वाली दूसरी छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर अपने एक सीनियर छात्र को भेजती थी। इस खुलासे के बाद से हड़कंप मचा है। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र मो. आमिर और छात्रा मंतशा काजमी को छह माह के लिए निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस भी छानबीन में जुटी है। दोनों का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। इधर, इस पूरे प्रकरण को एडीजी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने फोन कर एसपी ओमवीर सिंह से जानकारी हासिल की। एसपी ने एसटी सिटी को जांच अधिकारी नामित किया है।

विज्ञापन

चार-पांच दिन पहले ही हुई थी शिकायत

मामले को अपने स्तर से हल करने की कोशिश में लगे कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के उग्र होने पर आरोपी छात्र-छात्रा को छह-छह माह के लिए निलंबित कर दिया। वायरल हुए वीडियो में एक प्रोफेसर जानकारी देते दिखे। उन्होंने स्वीकार किया कि चार-पांच दिन पहले ही मामला संज्ञान में आया था। आरोपी छात्र बराबर झूठ बोलता रहा। छात्र और छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सीनियर छात्र को भेजती थी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो, खुलासे से मचा है हड़कंप

आरोपियों के मोबाइल में मिला अश्लील फोटो

बीएचएमएस प्रथम वर्ष की एक लड़की के साथ आरोपी छात्र का अश्लील फोटो भी मिला था। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने उन्हें बुलाया और पूरी जानकारी हासिल की। हालांकि इसके बाद कहने लगे कि छात्राओं की सहमति पर पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से सब कुछ डिलीट किया है। पुलिस को कोई आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो नहीं मिला। मामले की जांच कॉलेज प्रशासन की कमेटी करेगी।

वीडियो कॉल पर हॉस्टल की छात्राओं को दिखाती थी

Gandi Nazar in Girls Hostel ADG took cognizance of Ghazipur homeopathic  college case
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का मामला - फोटो : अमर उजाला

ये पूरा मामला गाजीपुर स्थित होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सामने आया है। यहां की छात्राओं ने शु्क्रवार को कॉलेज प्रशासन और कोतवाली पुलिस को पत्र देकर मामले की शिकायत की। बताया कि बीएचएमएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा अपने सीनियर द्वितीय वर्ष के एक छात्र से बातचीत करती है। दोनों एक ही समुदाय से हैं। छात्र के कहने पर वह वीडियो कॉल पर हॉस्टल की छात्राओं की तस्वीरें दिखाती है। छात्राओं की निजी जानकारी, आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे भेजती है। विरोध करने पर फोन पर धमकी दी जाती है। इसे लेकर हॉस्टल की छात्राएं भारी तनाव और दहशत में हैं। 

एक ऐसी घटना जिसने हर उस लड़की और उनके परिवारवालों के दिल में दहशत भर दी है जो किसी हॉस्टल में रहकर पढ़ती है। क्या कोई लड़की ही दूसरी लड़कियों के अश्लील वीडियो बना सकती है ? आखिर ये कौन सी सोच है ? हॉस्टल की लड़कियों की वीडियो बनाने वाली छात्रा ने पैसे के लिए ये सब किया या ब्लैकमेलिंग का ब्लैक गेम चल रहा था? कहीं एमएमएस बनाने वाली छात्रा ने दबाव में तो नहीं ये डर्टी गेम किया? 

कहीं आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था छात्र

होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की छात्राओं के साथ गंदे खेल का सच सामने लाने की कोशिश शुरू हो गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आरोपी छात्र कहीं आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करके यह काम तो नहीं करा रहा था। फिलहाल, दोनों के खिलाफ कॉलेज और पुलिस के स्तर से जांच की जा रही है। प्रतापगढ़ निवासी छात्र और सीतापुर की रहने वाली छात्रा का नाम इस मामले में सामने आए हैं। कॉलेज प्रशासन की पूछताछ में आरोपी छात्र लगातार झूठ बोल रहा था।

Gandi Nazar in Girls Hostel ADG took cognizance of Ghazipur homeopathic  college case
होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल में नया सत्र शुरू होने पर कॉलेज के सीनियर छात्र नए छात्र-छात्राओं की दाखिले के समय मदद करते हैं। संभवतः इसी समय आरोपी छात्र छात्रा के संपर्क में आया और उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। कॉलेज प्रशासन के पूछताछ करने पर आरोपी छात्र ने बताया कि छात्रा उसकी दूर की रिश्तेदार है। बाद में कड़ाई करने पर बताया कि उसकी मुलाकात लखनऊ में तैयारी के दौरान हुई थी। छात्रा का कहना है कि दोनों कॉलेज में ही मिले हैं। छात्रा इससे ज्यादा कुछ नहीं बता रही और खुद को बेगुनाह कह रही है। उधर, प्रभारी प्रधानाचार्य बीएन साहनी ने बताया कि कि छात्राओं का आरोप है कि दोनों मिलकर ये गंदा काम करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed