फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Objectionable videos of girl students of Ghazipur girls hostel used to send to senior students

Ghazipur: सीनियर छात्र को भेजती थी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो, खुलासे से मचा है हड़कंप

Fri, 11 Aug 2023 09:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Aug 2023 09:48 PM IST
सार

 गाजीपुर स्थित होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की छात्राओं के साथ गंदे खेल का सच सामने लाने की कोशिश शुरू हो गई है। आरोपी छात्रा और उसके सीनियर छात्र को छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Objectionable videos of girl students of Ghazipur girls hostel used to send to senior students
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि इसी कॉलेज में सेकेंड ईयर का छात्र जूनियर छात्रा के भेजे गए गए आपत्तिजनक वीडियो और फोटो से मेडिकल कॉलेज की छात्राओं को ब्लैकमेल करता था। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र मो. आमिर और छात्रा मंतशा काजमी को छह माह के लिए निलंबित कर दिया है।  साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस भी छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन और कोतवाली पुलिस को पत्र देकर मामले की शिकायत की। बताया कि बीएचएमएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा मंतशा काजमी अपनी सीनियर मो. आमिर (द्वितीय वर्ष का छात्र ) से बातचीत करती है। छात्र के कहने पर वह वीडियो कॉल पर हॉस्टल की छात्राओं की तस्वीरें दिखाती है। छात्राओं की निजी जानकारी, आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे भेजती है।
विज्ञापन


बात न मानने पर फोन पर धमकी दी जाती है। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र और छात्रा को तत्काल प्रभाव से छह माह के लिए महाविद्यालय से निलंबित कर दिया। दोनों का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया।  साथ ही, तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस भी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी छात्रा और छात्र के अभिभावकों को बुलाया गया

इस संबंध में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. बीएन साहनी ने बताया कि छात्राओं की शिकायत के आधार पर आरोपी छात्र और छात्रा को छह माह के लिए निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही दोनों के अभिभावकों को बुलाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने कहा कि फिलहाल अभी कोई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कहीं आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था छात्र

Objectionable videos of girl students of Ghazipur girls hostel used to send to senior students
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की छात्राओं के साथ गंदे खेल का सच सामने लाने की कोशिश शुरू हो गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आरोपी छात्र मो. आमिर कहीं  छात्रा को ब्लैकमेल करके यह काम तो नहीं करा रहा था। फिलहाल, दोनों के खिलाफ कॉलेज और पुलिस के स्तर से जांच की जा रही है। प्रतापगढ़ निवासी छात्र मो. आमिर और सीतापुर की रहने वाली छात्रा मंतशा काजमी  का नाम इस मामले में सामने आए हैं। कॉलेज प्रशासन की पूछताछ में आरोपी मो. आमिर लगातार झूठ बोल रहा था।

छात्रा खुद को बता रही बेगुनाह

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, मो. आमिर बीएचएमएस द्वितीय वर्ष का छात्र है, जबकि छात्रा मंतशा बीएचएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। अप्रैल में नया सत्र शुरू होने पर कॉलेज के सीनियर छात्र नए छात्र-छात्राओं की दाखिले के समय मदद करते हैं। संभवतः इसी समय आमिर मतंशा काजमी के संपर्क में आया और उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। कॉलेज प्रशासन के पूछताछ करने पर आरोपी आमिर ने बताया कि मंतशा उसकी दूर की रिश्तेदार है। बाद में कड़ाई करने पर बताया कि उसकी मुलाकात लखनऊ में तैयारी के दौरान हुई थी।

मंतशा काजमी का कहना है कि दोनों कॉलेज में ही मिले हैं। वो इससे ज्यादा कुछ नहीं बता रही और खुद को बेगुनाह कह रही है। उधर, प्रभारी प्रधानाचार्य बीएन साहनी ने बताया कि कि छात्राओं का आरोप है कि दोनों मिलकर ये गंदा काम करते थे। तहरीर में छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रा कपड़े बदलने का वीडियो व फोटो बनाकर छात्र को भेजती थी। आरोपी छात्र हॉस्टल की छात्राओं से बात करने की कोशिश करता था। विरोध करने पर धमकी देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed