फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gandhi Park will be rejuvenated with 41.83 lakhs

गांधी पार्क का 41.83 लाख रुपए की लागत से होगा सुंदरीकरण

Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Park will be rejuvenated with 41.83 lakhs
शहर के गांधी पार्क के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास करती नगर पालिका सरिता अग्रवाल साथ में पूर्व अ? - फोटो : GHAZIPUR
शहर के वार्ड संख्या 21 आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क का सुंदरीकरण 41.83 लाख रुपये से किया जाएगा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने शनिवार को पार्क के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत गांधी पार्क को सजाया संवारा जाएगा। पार्क में टहलने के लिए रंगीन पेवर्स इंटरलाकिंग पथ, बैठने के लिए बेंच, शौचालय का निर्माण किया जाएगा। बच्चों के लिए झूला लगेगा। प्रकाश की व्यवस्था होगी। पार्क के कुएं का फाउंटेन और बाउड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। पार्क में डस्टबिन रखे जाएंगे। इस दौरान नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि अमृत योजना से गांधी पार्क का सुंदरीकरण होने के बाद यह पार्क काफी सुंदर होगा। नगर के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि नगर में प्रस्तावित लगभग सौ से अधिक सड़कों एवं गलियों को दुरुस्त करने का कार्य होने जा रहा है। जहां-जहां निर्माण कार्य हो रहा है वहां गुणवत्ता की देखरेख वहां के लोग करें ताकि गुणवत्तायुक्त कार्य हो सके। इसके अतिरिक्त नगर के लोगों को स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। वार्ड के सभासद सोमेश मोहन राय ने पार्क का सुंदरीकरण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्राचार्य शशिकांत राय, रासबिहारी राय, सभासद अमरनाथ दुबे, समरेंद्र सिंह, अर्जुन सेठ, अवर अभियंता विवेक बिंद, जेई पूजा सिंह, रामेश्वर तिवारी, संजय कटियार, अशोक मौर्या, कमलेश बिंद, दिग्विजय पासवान, अजय राय, नन्हे, जयप्रकाश गुप्ता, नफीस, परवेज अहमद, कवि दिनेश चंद्र राय, शहबान अली, नेहाल, डॉ. जेएस राय, डॉ.अमित श्रीवास्तव, डॉ. संजय राय, अजय सिंह, विनोद राय, वीरेंद्र राय, प्रदीप चतुर्वेदी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शुभम राय, मिट्ठू राय, शुभ्रांशु राय, सुधीर सिंह, अभिनव सिंह, वैभव राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed