फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Front opened against Tehsildar

तहसीलदार के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 20 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Front opened against Tehsildar
तहसील मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने बार संघ अध्यक्ष सेवराई अशोक सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार अमित शेखर के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार द्वारा अविवादित दाखिल खारिज के फाइलों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जबकि सभी सुनवाई एवं अन्य कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे 30 से 35 दिनों में कर देना है। उन्होंने तहसीलदार अमित शेखर के न्यायालय में नहीं बैठने पर उनके विरुद्ध लामबंद होकर अनिश्चित कालीन न्यायालय कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष सेवराई अशोक सिंह ने बताया कि तहसीलदार अमित शेखर के द्वारा अविवादित फाइलों का दाखिल खारिज पत्रावली का निस्तारण पिछले तीन-चार महीनों से नहीं किया जा रहा है। जिससे करीब 500 से ऊपर आवेदन उसी तरह से डंप पड़े हुए हैं। बताया कि पिछली खतौनी में नाम होने और एक फसली चक्र के बाद नई खतौनी में नाम नहीं होने के आवेदन को भी उनके द्वारा निस्तारित नहीं किया जा रहा है। रिश्ते फसली चक्र में नाम सुधार वाले को लेकर फरियादियों को काफी लंबे समय से इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय के मिसलेनियस (छोटे मामले के निस्तारण) कार्यों में भी उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। जिससे साधारण वह छोटे स्तर के मामले भी लंबे समय से पेंडिंग पड़े हुए हैं। आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद तहसीलदार कार्यालय में प्राइवेट कर्मी को रखकर कार्य लिया जा रहा है। जो कार्यों के प्रति धन उगाही करते हैं। इसके साथ ही नामांतरण आदेश इस समय से नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित तौर पर न्यायालय में नहीं बैठेंगे कारण चार-पांच महीनों से 500 से अधिक मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं। जिससे दूरदराज से आने वाले फरियादियों को काफी असुविधा हो रही है। वकीलों ने तहसीलदार अमित शेखर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष जमानिया गोरख सिंह यादव, एडवोकेट काजी शकील, मनोज पांडेय, दयाशंकर सिंह, काशीनाथ राय, राजवंश सिंह यादव आदि एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed