फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Friday prayers were performed peacefully, the administration remained attentive

शांतिपूर्वक अदा की गई जुमे की नमाज, चौकस रहा प्रशासन

Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Friday prayers were performed peacefully, the administration remained attentive
शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन चौकस रहा। नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा करने के साथ शांतिव्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में भ्रमण किया गया। इस दौरान लोगों से अमन चैन कायम रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार सेवराई के उप जिलाधिकारी राजेश प्रसाद केनेतृत्व में थाना प्रभारी अशेष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सेवराई कौशलकुमार चौरसिया, क़ानूनगो राकेश राय के साथ राजस्व एवं पुलिस कर्मियों ने नगर सहित विभिन्न गांव कीमस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा करने के साथ शांतिव्यवस्था कायम रखने के लिए भ्रमण किया। औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर के नगर एवं आंचलिक इलाकों में स्थित मस्जिदों में शुक्रवारको जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई। एहतियात के तौर पर जगह-जगह खड़े लोगों से पुलिस कर्मी पूछताछ करते रहे। उप जिलाधिकारीओमप्रकाश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी बलराम एवं इंस्पेक्टर तेजबहादुर सिंहने चक्रमण किया। खानपुर संवाददाता के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि सेमुस्लिम बहुल गांव सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों के पास पुलिस कर्मी तैनात किएगए थे। खानपुर, बेलहरी, बहेरी, नायकडीह, मौधा, रामपुर, करमपुर,अमेहता, दरवेपुर स्थित मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार जुमे की नमाज के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप शर्मा अपने हमराहियों के साथ चक्रमण करते रहे। नमाज की समाप्ति के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed