फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Free health check-ups were conducted for 60 people at Asharfi Hospital.

Ghazipur News: अशर्फी हॉस्पिटल में 60 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क हुई जांच

Tue, 28 Jul 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Free health check-ups were conducted for 60 people at Asharfi Hospital.
दिलदारनगर के अशर्फी हॉस्पिटल में मरीजों का निशुल्क जांच करते डॉ सत्यम मणि। स्रोत- विज्ञापन विभा
गाजीपुर। अमर उजाला के आभार समर्पण अभियान के तहत सोमवार को दिलदारनगर स्थित अशर्फी हॉस्पिटल में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न बीमारियों के मरीजों की निशुल्क जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से उनकी जांच करने के साथ ही उचित परामर्श दिया गया। शिविर में दिलदानगर बाजार समेत आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे थे। लोगों ने अमर उजाला व अशर्फी हॉस्पिटल की पहल को सराहा।
विज्ञापन

शिविर में अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सत्यम मणि, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. केके यादव और जनरल सर्जन डॉ. पीके श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान जनरल मेडिसिन, हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोग, सांस व फेफड़ों की समस्याएं, पेट संबंधी बीमारियां तथा सर्जरी से जुड़े मामलों के मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. सत्यम मणि ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर जांच कई गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उनके निकट ही उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed