फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Free drinking water will be installed at public places in rural areas

Ghazipur News: ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे निशुल्क प्याऊ

Sat, 17 May 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Free drinking water will be installed at public places in rural areas
गाजीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग की ओर से निशुल्क प्याऊ लगाया जाएगा। एक से दो दिन के अंदर में प्याऊ लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। निशुल्क प्याऊ लगने से ग्रामीणों व राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में मौसम का मिजाज काफी तल्ख है। प्रचंड गर्मी के कारण लोगों का हलक बार-बार सूख जा रहा है। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत राहगीरों को हो रही है। राहगीरों को ठंडा पानी ढूंढने का प्रयास करते हुए देखा जा रहा है। लेकिन, हर जगह ठंडा पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की पेरशानियों को देखते हुए पंचायती राज विभाग की ओर से गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। जनपद में 1238 ग्राम पंचायतें हैं। इन गांवों में निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी। विभाग की ओर से गांवों में निशुल्क प्याऊ लगाने को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दावा है कि बहुत जल्द प्याऊ लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के अंदर भी नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रमुख स्थानों पर निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका की ओर से शहर के अंदर प्याऊ की व्यवस्था काफी वर्षों से की जा रही है। लेकिन, गांवों में ऐसी व्यवस्था की शुरुआत पहली बार हो रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि निशुल्क प्याऊ के मामले में गांवों को शहर की तर्ज पर सुविधा देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed