फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fraudsters steal gold coins from a woman by pretending to be her relative

Ghazipur News: रिश्तेदार बताकर ठगों ने महिला का उड़ाया सोने का टप्स

Sun, 31 Aug 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters steal gold coins from a woman by pretending to be her relative
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर अलीनगर गांव में शनिवार को दो ठग रिश्तेदार बताकर एक महिला के कान के सोने का टप्स लेकर भाग गए। सिलाई मशीन और गैस सिलिंडर मिलने का लालच देकर फोटो लेने के बहाने टप्स निकलवाकर टेबल पर रखवा दिया। इसके बाद पीड़िता दोनों ठगों को पीने के लिए पानी लेकर जब तक घर के बाहर आई दोनों टप्स लेकर भाग गए। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने तहरीर देकर पुलिस ने को बताया कि दोपहर करीब 12 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए और खुद को दूर का रिश्तेदार बताते हुए बोले कि उन्हें सरकार से सिलाई मशीन और गैस सिलिंडर मिला है। इसके लिए फोटो लेना है। दोनों ठगों ने कहा कि कान में पहना टप्स फोटो में सही नहीं आ रहा है, इसे निकालकर रख दिजीए। विश्वास कर टप्स निकालकर पास ही रख दिया। थोड़ी देर बाद दोनों व्यक्तियों ने पानी मांगा। पानी लाने घर के अंदर गई, जब लौटी तो देखा कि दोनों व्यक्ति जा चकुे थे। साथ ही उनका टप्स गायब था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर दो अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सवंाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed