फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fraudsters posing as gas agency staff make off with 22,000.

Ghazipur News: गैस एजेंसी का कर्मी बन उचक्कों ने उड़ाए 22 हजार

Wed, 12 Aug 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters posing as gas agency staff make off with 22,000.
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के बिजरवां गांव में बीते दिनों गैस एजेंसी का कर्मचारी बनकर एक महिला को बंधक बनाकर 40 हजार रुपये लूट का मामला पुलिस की जांच में झूठा निकला। विवेचना में पुलिस के सामने यह तथ्य आया कि बंधक बनाकर लूट नहीं बल्कि झांसा देकर उचक्कों ने 22 हजार रुपये उड़ाया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि जांच व सीसीटीवी फुटेज से यह पता चला कि बिजरवां गांव में दो उचक्के गैस एजेंसी का कर्मचारी बनकर आशा देवी के घर पहुंचे। उचक्कों ने महिला को अपने झांसे और बहकावे में ले लिया। उचक्के महिला के हाथ से 22 हजार रुपये लेकर भाग गए। इसी बीच पीड़ित महिला की पुत्री जब घर लौटी, तो उसने घर के बक्से की जांच की। बक्से की तलाशी लेने पर गायब समझे जा रहे रुपयों में से 18 हजार रुपये सुरक्षित मिल गए। थानाध्यक्ष तारावती देवी ने बताया कि पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया है कि महिला को बंधक नहीं बनाया गया था। उचक्कों ने बहला-फुसलाकर महिला के हाथ से पैसे लिए थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर दोनों उचक्कों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed