{"_id":"6535628cf98f28524dd0e9349f7c0961","slug":"four-robbers-boarded-the-police-handle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोयला व्यापारी का ट्रक लूटने की योजना बना रहे चार लुटेरों को सैदपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सैदपुर से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूट व चोरी की दो बाइक, दो मोबाइल सेट, तमंचा, कारतूस और नकद रुपये बरामद किया
गया। पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि सैदपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार और क्राइम ब्रांच के प्रभारी रितेंद्र प्रताप सिंह के संयुक्त अभियान में बुधवार को चारों लुटेरे पकड़े गए। गिरफ्तार लुटेरों में अश्विनी यादव उर्फ सोनू, निवासी
महमूदपुर सैदपुर, प्रकाश चंद तिवारी निवासी विद्यापाड़ा कोतवाली, अजय सिंह उर्फ आशू निवासी कालूपुर सैदपुर और बालमुकुंद प्रजापति निवासी नई सड़क सैदपुर शामिल हैं। इनमें से बालमुकुंद प्रजापति की निशानदेही पर सामुदायिक
विज्ञापन
स्वास्थ्य केेेंद्र सैदपुर के लालजी तिवारी के आवास से लूट व चोरी की दो बाइक, एक तमंचा, जिंदा कारतूस, लूट के 3500 रुपये, दो अदद मोबाइल सेट बरामद हुए, जबकि अश्विनी, प्रकाश चंद तिवारी और अजय की निशानदेही पर
लूट की एक बाइक पहले बरामद हो चुकी है। एसपी ने बताया कि चारो लुटेरे एक कोयला व्यवसायी का ट्रक लूटने की योजना बना रहे थे जिसे पुलिस टीम ने विफल कर दिया। बताया कि गैंग का सरगना अश्विनी यादव उर्फ सोनू
यादव है जिसके खिलाफ भुड़कुड़ा, चंदौली के बलुआ थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जिले के जगदीशपुर पुलिया पर 20 मई को बाइक लूट के मामले में अश्विनी उर्फ सोनू, प्रकाश चंद तिवारी, इशान चौबे और
अरुण गुप्ता शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने लुटेरों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को पांच हजार नकद पुरस्कृत दिया।