फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four killed, including a woman

बिजली गिरने से महिला सहित चार की मौत

Sun, 24 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की शाम बारिश के दौरान गिरी बिजली से महिला और किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भरती कराया गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।शादियाबाद थाना क्षेत्र के खड़बाडीह गांव निवासी सत्यबहादुर का पुत्र शिवलाल राजभर (28) तथा इसी गांव का झारखंडेय राजभर (32) गांव के बाहर खेत में काम करने के लिए गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान शाम करीब छह बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान  बिजली गिरने से दोनों इसकी चपेट में आ गए। जानकारी होते ही आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही दोनों के परिवार के लोग भी खेत पर पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों को मनिहारी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर किया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे शादियाबाद थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने  घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शवों को कब्जे में ले लिया।उधर खानपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी रामविलास यादव की पत्नी उर्मिला यादव (45) तथा दिनेश की पत्नी चंद्रकला (32) खेत पर काम करने के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान शाम को बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आ गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को चंदवक अस्पताल ले गए, जहां उर्मिला यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चंद्रकला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।इसी बीच इसी थाना क्षेत्र के अनौनी गांव निवासी सिया राजभर का पुत्र दुर्गेश राजभर (9) घर के बाहर खेलते समय  बिजली की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका उर्मिला के शव के कब्जे में ले लिया गया, लेकिन  बिजली से बच्चे की मौत की खबर की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed