फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four installed oxygen plants were installed, ventilators were also installed

चार स्थापित हुए ऑक्सीजन प्लांट लगे, वेंटिलेटर भी लगा

Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four installed oxygen plants were installed, ventilators were also installed
जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कोरोना संकट के दौरान सरकारी अस्पताल आधुनिक उपकरणों से सज्जित हुए हैं। इससे दम तोड़ रहे अस्पतालों को संजीवनी मिली। चार ऑक्सीजन प्लांट लगवाए गए। अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ता था लेकिन अब कई अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। आज मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की विकट परिस्थितियों से दो-दो हाथ करते हुए अस्पताल के प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन की पाइप लाइन पहुंचाई गई। दवाईयों के साथ जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनों तक को स्थापित कराया गया। यही नहीं वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं के लिए मरीजों को जेब ढीली करनी पड़ती, आज प्रत्येक वेंटिलेटर बेड की सुविधा से अस्पताल सुसज्जित हो चुके हैं। जिला अस्पताल की बात की जाए तो 260 बेड के इस अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं का अभाव बना हुआ था, लेकिन कोविड संकट काल के दौरान और उससे उबरने के बाद आज यहां 59 वेंटिलेटर, 260 सुसज्जित बेड, ऑक्सीजन प्लांट, जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन सहित अन्य चिकित्सकीय उपकरण हैं। वहीं जिला महिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट के अलावा अन्य बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुसज्जित हैं। इसके अलावा सैदपुर, मनिहारी और कासिमाबाद सीएचसी भी ऑक्सीजन प्लांट से लैस हो चुका है। अस्पतालों को मिली इन संजीवनी से मरीजों को आज नया जीवन मिल रहा है। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संकट काल के दौरान और उससे उबरने के बाद आज अस्पताल बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस हो चुका है, जिसका लाभ मरीजों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed