फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four independent candidates won in two elections, 15 in the fray

दो चुनावों में जीते चार निर्दलीय उम्मीदवार, अबकी 15 मैदान में

Fri, 25 Feb 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four independent candidates won in two elections, 15 in the fray
तीन सीटों निर्दल प्रत्याशियों ने हासिल की थी जीत
विज्ञापन

1989 में पार्टी प्रत्याशियों को मिली थी शिकस्त अबकी बार 15 निर्दल मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जहूराबाद छोड़कर जिले के हरेक विधानसभा निर्दल प्रत्याशियों ने ताल-ठोका है। शेष छह विधानसभा क्षेत्रों में 15 निर्दल प्रत्याशी मैदान में है। सबसे अधिक पांच निर्दल गाजीपुर सदर सीट से हैं। ऐसे ही सैदपुर से दो, जखनियां से एक, मुहम्मदाबाद से दो, जमानिया से दो और जंगीपुर से तीन प्रत्याशी हैं। इससे पहले जिले में दो बार हुए चुनावों में चार प्रत्याशी जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। वर्ष 1989 में तो तीन सीटों से निर्दलीय जीते थे।
आजादी के बाद साल 1952 से 2017 तक जिले में कुल 17 बार विधानसभा हो चुका है। इसमें दो बार हुए चुनाव में जनपद के चार प्रत्याशियों के जीत का परचम लहराया। 1952 के पहले और 1989 के दसवें विधानसभा चुनाव में निर्दल जीतकर आए थे। इसके अलावा हुए अन्य चुनावों मे उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इनकी जीत में सबसे खास बात यह रही है कि प्रदेश में 1952 में हुए पहले विधान सभा चुनाव में सैदपुर दो सदस्यीय विधानसभा सीट थी। जिसमें से एक सीट सामान्य और दूसरी आरक्षित थी। सामान्य सीट पर निर्दल प्रत्याशी कमला सिंह को विजय मिली थी। उन्हें कुल 17 हजार 658 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के राजनारायन सिंह को हराया था। राज नारायन सिंह को कुल 16774 मत मिले थे।
विज्ञापन

इसके बाद के चुनावों में भी निर्दल प्रत्याशियों ने दावेदारी की लेकिन सफलता वर्ष 1989 के 10वें विधानसभा के चुनाव में मिली जब तीन निर्दल प्रत्याशी जीत तक विधानसभा पहुचे थे। जमानिया से निर्दल प्रत्याशी रवींद्र कुमार सिंह ने निर्दल प्रत्याशी साहब को हराया था। रवींद्र कुमार सिंह को 23792 और साहब को14672 वोट मिले थे। गाजीपुर सदर सीट से निर्दल प्रत्याशी खुर्शीद ने निर्दल प्रत्याशी दयानंद को हराया था। खुर्शीद को 23556 और दयानंद को 22527 मत मिले थे। सादात (अनुसूचित) सीट से निर्दल प्रत्याशी रामधनी को 46218 मत मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के रामनाथ मुंशी को 25 हजार 512 मतों से हराया था। रामनाथ मुंशी को कुल 20706 मत मिले थे। इस चुनाव में सादात विधान सभा सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल करके रामधनी ने अपनी लोकप्रियता सिद्ध की और दूसरी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दल प्रत्याशियों का हाल
वर्ष 1952 का चुनाव 347- सैदपुर (सामान्य)- जीते - कमला सिंह( निर्दल) हारे- राज नरायण सिंह (कांग्रेस )
वर्ष 1989 का चुनाव 232- जमानिया- जीते- रवींद्र कुमार सिंह ( निर्दल ) हारे- साहब सिंह ( निर्दल)
वर्ष 1989 का चुनाव- 233- गाजीपुर - जीते - खुर्शीद (निर्दल) हारे - दयानंद (निर्दल)
वर्ष 1989 का चुनाव 235- सादात (अनुसूचित)- जीते- रामधनी ( निर्दल) हारे - रामनाथ मुंशी (कांग्रेस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed