{"_id":"dd7a13319168607b4f84e5c1dcf077b3","slug":"four-hundred-patients-tested-distributed-medicines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ मरीजों का परीक्षण, बांटी दवाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ मरीजों का परीक्षण, बांटी दवाएं
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौजाखास बरखुदारपुर वीर अब्दुल हमीद सेतु के पास स्थित शम्स-ए-हुसैनी हास्पिटल में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन शम्स-ए-ग्रुप्स आफ हायर एजुकेशन के फाउंडर एवं चेयरमैन डा. मो. आजम कादरी ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन
इस मौके पर लगभग 400 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। साथ ही एक्स-रे एवं खून की जांच की गयी। शिविर में हृदय रोग, पेट रोग, स्त्रीरोग, श्वांस रोग, दन्त रोग, न्यूरो, आंख, कान, गला, हड्डी से संबंधित चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी।
विज्ञापन
संस्थान के डायरेक्टर डा. आजम कादरी ने बताया कि जनपद में उचित इलाज की व्यवस्था न होने से यहां के लोगों को इलाज के लिए वाराणसी एवं अन्य बड़े शहरों का सहारा लेना पड़ता था जिसकी वजह से समयानुसार इलाज एवं ज्यादा पैसे खर्च होते थे। इसको देखते हुए संस्थान ने एक ही छत के नीचे सभी रोगों के इलाज की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गरीब मरीजों के आपरेशन में 15 मई तक 50 प्रतिशत छूट दी जायेगी। हास्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी एवं ट्रामा की सुविधा मुहैया रहेगी।
इस दौरान एनाम अहमद, मो. साजिद सिद्दिकी, डा. मोहसिन सिद्दीकी, डा. शादाब सिद्दीकी, साकिब सिद्दीकी, सेराज़ुद्दीन खान, अलाउद्दीन सिद्दीकी, मो. राशिद, मोअज्जम कादरी, डा. राजीव राय, डा. वसीम अशरफ, साजिद खान, श्रीप्रकाश राय, फैज, खालिद, असलम खान, शाहबुद्दीन, रविन्द्र श्रीवास्तव सहित आदि उपस्थित रहे।