फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four feet sunken approach road soil

चार फीट धंस गई एप्रोच सड़क की मिट्टी

Mon, 22 Jun 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Four feet sunken approach road soil
दुर्घटना को दावत देती हमीद सेतु के मुख्य एप्रोच के सड़क के नीचे की खिसकी मिट्टी। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। इन दिनों हो रही बरसात के कारण हमीद सेतु के मुख्य एप्रोच की मिट्टी लगातार खिसकने लगी है। अगर यही हाल रहा तो यहां बड़ा गैप हो सकता है जिससे हादसा हो सकता है। इस मार्ग पर राहगीर भी दिन-रात आवागमन करते हैं जिन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एप्रोच के मुख्य सड़क के नीचे की मिट्टी करीब चार फीट तक खिसक चुकी है। संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर इसी तरह लापरवाही जारी रही तो सेतु से एप्रोच का संपर्क कट सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसके पूर्व मरम्मत के नाम पर विभाग के लोग सिर्फ कोरम पूरा कर रहे हैं। यह सेतु काफी व्यस्त रहता है तथा छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है। यही नहीं इस मार्ग पर कई जगहों पर राजमार्ग के किनारे पटरियां क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है, जो जानलेवा हो गई है। एनएचएआई वाराणसी के परियोजना निदेशक समर बहादुर सिंह ने बताया कि एप्रोच तथा वहां के स्थान की जल्द मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed