{"_id":"691a18ce0dd6473d4d01ab70","slug":"four-days-before-the-engagement-a-young-man-died-in-a-road-accident-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-142385-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सगाई से चार दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सगाई से चार दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव के रहने वाले आशुतोष सिंह (29) की बंगलौर में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में रोना-धोना शुरु हो गया। घर में सगाई की खुशी मातम में बदल गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के चाचा संजय सिंह ने बताया कि आशुतोष बंगलूरू में सीमेंस कंपनी में जेई के पद पर कार्यरत थे। रविवार सुबह करीब छह बजे वह अपने मध्य प्रदेश निवासी साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। चाचा ने बताया कि आशुतोष घर का इकलौता पुत्र था। दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी सगाई 23 नवंबर को तय थी। इसके लिए 19 नवंबर को उसके घर आने की तैयारी थी। परिवार में सगाई को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन दुर्घटना की सूचना मिलते ही सभी तैयारियां मातम में बदल गईं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पिता सदमे में बेसुध हैं। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बताया कि आशुतोष का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।