फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four children of the same family missing for two days

Ghazipur News: दो दिनों से एक ही परिवार के चार बच्चे लापता

Thu, 18 Jul 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Four children of the same family missing for two days
गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव से एक परिवार के चार बच्चे दो दिन से लापता है। इनमें तीन सगे भाई-बहन हैं, जबकि एक चचेरे भाई की बेटी है। परिवार के लोगों के मुताबिक सोमवार को चारों बच्चे 300 मीटर दूर खेत में खाना देने गए थे। इसके बाद वे घर के लिए लौट गए थे, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे। अनहोनी की आशंका से परिजनों ने मंगलवार की देर शाम पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बघोल गांव निवासी मुन्ना मुसहर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 15 जुलाई की दोपहर पुत्री लीलमी (17), पुत्र किशन (12), राजन (8) और चचेरे भाई श्यामदेव की पुत्री आरती (17) के साथ घर से खाना देने के लिए खेत पर आई थी। शाम को परिजन खेत से घर पहुंचे तो चारों बच्चे घर नहीं मिले। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो कुछ पता नहीं चला। पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों के यहां भी काफी तलाश की गई, लेकिन चारों बच्चों की जानकारी नहीं मिल पाई। इधर बच्चों के दो दिन से लापता होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मुन्ना मुसहर की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर चारों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी है। तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्जकर बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही हम पता लगा लेंगे। -अमित कुमार पांडेय,थानाध्यक्ष,जंगीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed