फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four cattle smugglers arrested, 28 cattle recovered

चार पशु तस्कर गिरफ्तार, 28 मवेशी बरामद

Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four cattle smugglers arrested, 28 cattle recovered
जमानिया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार वाहनों से कुल 28 मवेशियों को बरामद किया है। जबकि चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच पांच तस्कर भागने में भी सफल रहे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में सभी तस्करों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी बताया कि क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रेलवे फाटक के पास से देर शाम करीब साढ़े सात बजे दो पिकअप पकड़ा गया। उसमें सवार बहरियाबाद थाना क्षेत्र के छिड़ीचौरा निवासी तस्कर लक्ष्मण यादव तथा मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। वाहनों से चार गाय और एक बछिया को बरामद किया गया। उपनिरीक्षक सुनील तिवारी ने बताया कि गंगा पक्का पुल से रात करीब 8 बजे पशुओं को लेकर बिहार जा रहे दो पिकअप को पकड़ा गया। उसमें लदे चार गाय और तीन बछिया सहित दो तस्करों गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम नंदगंज थाना क्षेत्र के सौरम निवासी दीपक कुशवाहा और धरम्मरपुर गांव निवासी कमलेश यादव बताया। उपनिरीक्षक अभिराज सरोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रात में करीब साढ़े आठ बजे नगर स्थित दुरहिया पानी टंकी के सामने बाग में वध के लिए बांधे गए 14 बैल पैदल ले जाए जा रहे दो गाय दो गाय बरामद किया गया। जबकि जमानिया के अंसारी मुहल्ला निवासी तस्कर नसीर, मुख्तार, अरमान, वकील, पुतला सहित 5 अज्ञात मौके से फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा बाजार हेतिमपुर और दरौली गांव से चार पिकअप वाहन से8 गाय छह बछिया, 14 बैल बरामद करने के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि बरामद 16 मवेशियों को नगर पालिका परिषद स्थित गौ-आश्रम में भेजवाया गया है। शेष बचे 12 मवेशियों को कोतवाली में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed