फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four accused in the attack on BJP leader were killed by police

मुख्य आरोपी समेत चार चढ़े पुलिस के हत्थे

Wed, 05 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Four accused in the attack on BJP leader were killed by police
विज्ञापन

जंगीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह पर हुए जानलेवा हमले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को धर-दबोचा था। बभनौली गांव के पास से दबोचे गए आरोपियों में एक नामजद समेत तीन अज्ञात भी शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।

थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी बधूसराय निवासी वीरेंद्र यादव, रामनारायण, रविंद्र कुमार और प्रताप नारायण यादव बभनौली चट्टी से कही भागने के फिराक में थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। मालूम हो कि बीते तीन जुलाई को रक्षाबंधन के दिन भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह अपने निजी कार से पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चों सहित अपने एक रिश्तेदारी से शहर के तिलक नगर स्थित अपने पैतृक आवास के लिए वापस आ रहे थे। बधुसराय गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया था। भाजपा नेता ने एक नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed