फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Found skew bridge, Secretary angry

तिरछा मिला पुल, सचिव नाराज

Fri, 27 Mar 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 27 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Found skew bridge, Secretary angry

हंसराजपुर से नदंगंज के बीच बेसो नदी पर सेतु निगम की ओर से बनाया जा रहा पुल तिरछा पाए जाने पर प्रदेश के वन विभाग के सचिव सुनील कुमार पांडेय ने शुक्रवार को नाराजगी जताई। सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुल के पायों को ठीक कराया जाए। इसमें विलंब होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन



उन्होंने बेसो नदी पर निर्माणाधीन पुल का गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश देने के बाद मनिहारी ब्लाक के लोहिया गांव मलिकपुर के पास ग्राम भावो में कराए गए कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने गांव में प्राथमिक विद्यालय एक संपर्क मार्ग निर्माण की मांग की। उन्होंने विद्यालय एवं संपर्क मार्ग के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसके पांडेय ने सैदपुर में आरटीआई के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



निर्माणाधीन भवन में लगाई गईं  कुछ ईंटें निम्न क्वालिटी की मिलीं। इसका भविष्य में ध्यान रखने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर गुणवत्ता ठीक नहीं की गई तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, डीसी मनरेगा अनय मिश्र आदि अधिकारी मौजूद थे। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार गुरुवार की देर शाम सुनील पांडेय ने कासिमाबाद-सिधागरघाट मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अधिशासी अभियंता की तरफ से लागत और स्टीमेट की सही जानकारी न दिए जाने से नाराज वन विभाग के सचिव ने तत्काल लागत एवं स्टीमेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जब उनका काफिला मुहम्मदपुर कुसुम गांव के सामने रुका और यही खुदाई कराने की बात की तो संबंधित अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने अवगत कराया कि सड़क बनाने में गिट्टियां लागत एवं स्टीमेट से कम डाली गई है।



इस शिकायत पर पिच की खुदाई कराई तो मोटाई सही पाई गई, लेकिन पटरी पर केवल मिट्टी मिली। इस बीच जब सचिव ने पूछा की स्टीमेट कहा है तो सभी अधिकारी बगले झांकने लगे। कुछ देर बाद अधिशासी अभियंता डीएन यादव ने कुछ कागजात दिखाए, लेकिन इससे संतुष्ट न होते हुए श्री पांडेय ने पूरा प्रपत्र देने को कहा। निरीक्षण में जिले के पीडब्लूडी के अधिकारियों से ज्यादा प्रशासनिक अधिकारी परेशान रहे। सचिव के हर सवाल का जवाब प्रशासनिक अधिकारी ही देते रहे। ग्रामीणों ने इस सड़क के साथ कासिमाबाद-कठवामोड़ मार्ग की शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed