फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former MLC Prof. Babulal Balwant is no more

पूर्व एमएलसी प्रो.बाबूलाल बलवंत पंचतत्व में विलीन

Tue, 31 Aug 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Former MLC Prof. Babulal Balwant is no more
शव यात्रा के दौरान भाजपा कार्यालय पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते लोग। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो. बाबूलाल बलवंत का 81 वर्ष की अवस्था में मंगलवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र वैभव ने दी। पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी कई दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतक का उनके तिलकनगर स्थित आवास पर पहुंच गए। अपराह्न में शवयात्रा उनके निवास स्थान से पैतृक निवास बबेड़ी के विरहिमाबाद गई जहां से प्रकाशनगर, लंका, स्टेशन, मालगोदाम के रास्ते भाजपा कार्यालय टैक्सी स्टैंड पहुंची जहां लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। यहां भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रो. बाबूलाल बलवंत अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र वैभव ने दी। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि बाबूलाल पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। उनका जाना पार्टी की अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन

इस मौके पर जमानिया की विधायक सुनीता सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, महामंत्री दयाशंकर पांडेय, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, अवधेश राजभर, उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सुनील सिंह, रुद्रा पांडेय, साधना राय, मनोज बिंद, ओमप्रकाश राम, प्रदीप पाठक, लालजी गोड, शैलेश राम, योगेश सिंह, रमेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, संकठा मिश्रा, गिरजाशंकर पांडेय, अजय राय, अमरेश गुप्ता, रामधीरज शास्त्री, चतुर्भुज चौबे, सुमित तिवारी, सुरेश बिंद, अनिल यादव, ओंकार सिंह, सुनील कुमार, विनीत शर्मा, मन्नू राजभर, कुंवर बहादुर सिंह, रासबिहारी राय, जगदीश सिंह, रामेश्वर तिवारी, सुधीर केशरी, गजाधर शर्मा गंगेश, जगदीश सिंह, अविनाश सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सूरजराम बागी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed