फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former MLA Sunita said, Rahul and Tejashwi should apologize to the country

Ghazipur News: पूर्व विधायक सुनीता बोलीं, देश से माफी मांगें राहुल और तेजस्वी

Thu, 04 Sep 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Sunita said, Rahul and Tejashwi should apologize to the country
शहर के लंका से निकलती भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा की आक्रोश रैली में शामिल पार्टी के पदाधि
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत मां को कांग्रेस एवं उसके सहयोगी राजनीतिक संगठनों की ओर से अपशब्द कहने पर भाजपा महिला तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। उन्होंने संयुक्त रूप से लंका मैदान से नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली निकाली जो सरजू पांडेय पार्क में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान असहनीय है। राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की स्वर्गीय मां ने बहुत ही त्याग, तपस्या से संस्कार से पीएम मोदी का पालन पोषण किया। ऐसी त्याग, तपस्या, बलिदान की प्रतिमूर्ति मां के लिए अपशब्द कहना घिनौना ही नहीं निंदनीय है। महिला मोर्चा की विमला मौर्य ने कहा कि कांग्रेस संगठन एवं उसके नेता संस्कार विहीन हैं यह बात देश की जनता जान चुकी है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, सैदपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष सुशीला सोनकर, मरदह की ब्लाॅक प्रमुख सीता सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला, शीला सोनकर, माया सिंह, पूनम मौर्य, मीरा श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किया। सभा में जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, सुमित तिवारी, अविनाश सिंह, विवेकानंद राय, गोदावरी राजभर, कौशल्या यादव, दीपमाला श्रीवास्तव, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रही। अध्यक्षता साधना राय तथा संचालन किरन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed