फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   former minister wrote a letter to the energy minister regarding the power cut...

पूर्व मंत्री ने बिजली कटौती को लेकर उर्जा मंत्री को पत्र लिखा

Wed, 04 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
former minister wrote a letter to the energy minister regarding the power cut...
पूरे प्रदेश में इस समय विद्युत संकट चरम पर है। इसको लेकर आम लोग बेहाल हैं। गाजीपुर जिले सहित पूरे पूर्वांचल में खराब विद्युत व्यवस्था और अधिक विद्युत कटौती से लोग काफी परेशान हैं। उनकी समस्या को देखते हुए पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक ओमप्रकाश सिंह ने ऊर्जा मंत्री एवं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पत्र के माध्यम से ऊर्जा मंत्री को बताया कि विद्युत व्यवस्था से किसान बहुत परेशान हैं। वह अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और नहरें भी नहीं चल पा रही है। किसान धान का बीज भी नहीं डाल पा रहे हैं। विद्युत व्यवस्था खराब होने की वजह से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई एवं परीक्षा भी प्रभावित हो रही है। बिजली के अभाव में बुनकरों और व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है। भीषण गर्मी की वजह से आम जन काफी परेशान है। पिछले दिनों काफी परेशानियों के बीच ईद सहित कई त्योहार संपन्न हुए। ऐसे में जिले सहित पूरे पूर्वांचल की खराब विद्युत व्यवस्था से लोगों को निजात दिलाना आवश्यक है। उन्होंने विद्युत दुर्व्यवस्था को शीघ्र दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed