फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former minister met flood victims to know

पूर्व मंत्री ने बाढ़ पीडितों से मिलकर जाना हाल

Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Former minister met flood victims to know
धुस्का गांव में बाढ़ से प्रभावित लोगों से वार्ता करते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। तहसील के गंधुतालुका क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का मंगलवार की शाम पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने दौरा किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना।
विज्ञापन

मालूम हो कि कर्मनाशा नदी का अचानक जलस्तर बढ़ जाने से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। जिन लोगों का रिहाइशी मकान बाढ़ के पानी से डूब गया वे प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए हैं। हालांकि मंगलवार की सुबह से ही धीमी गति से जलस्तर घट रहा है। इससे बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के ग्राम गायघाट एवं धुस्का का दौरा किया तथा गांव से बाहर सुरक्षित स्थान पर रावटी लगाकर पशुओं के साथ रह रहे पशुपालकों से मुलाकात कर तथा नुकसान की जानकारी ली। प्रशासन द्वारा अभी तक बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद न होने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर सपा के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, प्रमोद यादव, बबलू सिंह, श्याम नारायण सिंह, देवेंद्र यादव, संजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed