{"_id":"67e1a442552af48b85082855","slug":"former-ias-baleshwar-rai-was-awarded-the-ghazipur-gaurav-samman-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-130018-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गाजीपुर गौरव सम्मान से नवाजे गए पूर्व आईएएस बालेश्वर राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गाजीपुर गौरव सम्मान से नवाजे गए पूर्व आईएएस बालेश्वर राय
विज्ञापन
साहित्य चेतना समाज का 40वां वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव) सोमवार को शहर के बंधवा स्थित एक पैलेस में आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न अहम पदों पर रहकर प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ढढ़नी गांव निवासी पूर्व आईएएस बालेश्वर राय को इस वर्ष के गाजीपुर गौरव सम्मान से नवाजा गया।
साथ ही संस्था ने वर्ष 2024 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले माया नायर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष डॉ. रविनंदन वर्मा, सचिव हीराराम गुप्ता एवं संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
संस्थापक अमरनाथ तिवारी ने संस्था के उद्देश्य और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति महाराज ने संस्था के कार्यों की सराहना की। लखेश्वर ब्रह्म आयुर्वेदिक ट्रस्ट के संस्थापक युशजी महाराज ने साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में संस्था के प्रयास की सराहना की। मुख्य अतिथि लोक गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने कहा कि स्थान-स्थान पर अगर ऐसी संस्थाएं सक्रिय हो जाएं तो समाज का भला हो सकता है।