{"_id":"64a9b162615782fe190165a4","slug":"force-on-the-forehead-of-those-who-live-on-the-banks-of-the-ganges-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-77-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गंगा के किनारे रहने वालों के माथे पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गंगा के किनारे रहने वालों के माथे पर बल
विज्ञापन
चेतावनी बिंदु से 6.44 मीटर दूर है गंगा, तीन दिन में 0.92 मीटर बढ़ा है जलस्तर
खतरा बिंदु से 7.995 दूर, एक सेंटीमीटर की गति से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। हर बार की तरह इस बार भी जिले के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर से निगरानी तेज कर दी गई है। रोजाना शासन को जिले की स्थिति से अवगत कराया जा है। वजह जिले में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 6.44 मीटर ही दूर है। हालांकि अभी खतरे जैसी स्थिति नहीं है। लेकिन, जिस गति से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है उससे नदी के तटवर्ती इलाकों के रहने वालों की परेशानियां बढ़ गई है।
गंगा नदी का जलस्तर बीते दिनों में तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों तक गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा। हालांकि शनिवार को यह गति एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की हो गई। आपदा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 06 जुलाई को 54.190 मीटर पर गंगा का जलस्तर था। जबकि 7 को 54.670 मीटर और 8 जुलाई को 55.110 मीटर पहुंच गया।
इस तरह तीन दिन में 0.92 मीटर जलस्तर बढ़ने से अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। वे नदी के तटवर्ती इलाकों का भ्रमण भी करने लगे हैं। बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं, क्योंकि नदी का जल स्तर इस समय खतरा बिंदु से 7.995 मीटर ही दूर है।
विज्ञापन
आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के मुताबिक नदी में 59.906 मीटर तक पानी का बढ़ाव सामान्य जलस्तर की श्रेणी में है, लेकिन 61.550 मीटर पहुंचने पर चेतावनी बिंदु पहुंच जाएगा। इसी तरह 63.105 मीटर खतरा बिंदु और 65.220 मीटर पर जल स्तर पहुंचने पर उच्च बाढ़ स्तर पर पहुंच जाएगा।
-- -- -- -- -- -
एसडीएम ने किया तटवर्ती इलाकों का भ्रमण
जमानिया। गंगा और कर्मनाशा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी ने बड़ेसर गांव स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल, बलआ घाट, बड़ेसर घाट, कंकड़वा घाट सहित अन्य तटवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि तटवर्ती इलाकों के लेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में पैनी नजर बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को एहतियात बरतने के लिए लगातार क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा बताया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --
औड़िहार में आदित्य घाट की 20 सीढ़ियां जलमग्न
मौधा। औड़िहार के वराहधाम स्थित आदित्य घाट की 20 सीढ़ियों पर गंगा का पानी आ गया है। वहीं, सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर शवदाह का स्थल गंगा नदी का पानी लगभग दस फीट और ऊपर आ गया है।