फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   For the first time this season, hot winds scorched the people

Ghazipur News: इस सीजन में पहली बार गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया

Wed, 23 Apr 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
For the first time this season, hot winds scorched the people
गाजीपुर। सुबह नौ बजे के बाद ही बुधवार को धूप कहर बरपाने लगी। इसके बाद जैसे-जैसे घंटे गुजरते गए, धूप की तल्खी बढ़ती गई। दोपहर में प्रचंड धूप के साथ लू चलने लगी। बुधवार इस सीजन का पहला ऐसा दिन रहा, जब लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसा सा दिया।
विज्ञापन

जनपद का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी 41 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही पारा चढ़ने लगा था। इसके कारण पूरी तैयारी के साथ लोग अपने घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

सिर पर गमछा लेकर लोगों को अपने प्रतिष्ठान, कार्यालय और अन्य कार्यों के लिए जाते देखा गया। जो महिलाएं सड़कों पर नजर आईं, उन्होंने भी धूप से बचाव का इंतजाम कर रखा था। दोपहर 12 से दो बजे के बीच धूप का प्रचंड रूप देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म हवाएं भी चल रही थीं। सीजन का यह पहला ऐसा दिन था, जब गर्म हवा के थपेड़ों को लोगों को झेलना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed