फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   For the first time, exams will be conducted in council schools through the Nipun Plus app.

Ghazipur News: परिषदीय स्कूलों में पहली बार निपुण प्लस एप से होगी परीक्षा

Wed, 29 Oct 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
For the first time, exams will be conducted in council schools through the Nipun Plus app.
गाजीपुर। परिषदीय स्कूलों में दिसंबर में होने वाली निपुण परीक्षा में 2.25 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। परीक्षा में जनपद की रैंक को सुधारने के लिए करीब दो माह पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहली बार निपुण प्लस एप के माध्यम से छात्र परीक्षा देंगे। कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों की परीक्षा डीएलएड के प्रशिक्षुओं की ओर से कराई जाएगी। जिसके लिए उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए भारत व प्रदेश सरकार की ओर से निपुण अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों को निपुण घोषित करने के लिए 2026-27 का लक्ष्य रखा गया है। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि स्कूलों में छात्रों का कोर्स पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

हर माह का कोर्स तय किया गया है। इसके साथ ही निपुण लक्ष्य के अनुसार ही छात्रों की तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि भाषा और गणित पर सबसे अधिक फोकस है। उन्होंने बताया कि अधिकतर स्कूलों के छात्र पिछली बार ही निपुण हो चुके हैं, लेकिन इस बार भी किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए हर बच्चे का एप के माध्यम से शिक्षकों की ओर से मूल्यांकन कराया जा रहा है। इसके लिए सभी शिक्षकों की विशेष ट्रेनिंग भी कराई जा चुकी है। ब्लॉक स्तर पर एआरपी और एसआरजी की ओर से स्कूल का आकलन किया जाएगा। ब्लॉक स्तर द्वारा नामांकित स्कूलों के निपुण स्टेटस के परीक्षण के बाद ही अंतिम सूची परियोजना को भेजी जाएगी। इसके बाद ही राज्य परियोजना की टीम जनपद में स्कूलों के निपुण आकलन परीक्षा की तिथि घोषित करेगी। दिसंबर में होने वाली परीक्षा से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed