फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Food and food items made available to the needy

जरूरतमंदों में उपलब्ध कराया खाना और खाद्य सामग्री

Tue, 21 Apr 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Food and food items made available to the needy
गाजीपुर। लॉकडाउन के दौरान शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में समाजसेवियों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जरूरतमंदों की मदद का क्रम जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को भी इन्होंने जरूरतमंदों में खाना के साथ ही खाद्य सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

गायत्री प्रज्ञा पीठ मुहम्मदाबाद एवं माता काली मंदिर ट्रस्ट के आपदा प्रबंधन युवा वाहिनी के सदस्यों के द्वारा लॉकडाउन के दौरान यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पीछे झुग्गी-झोपडि़यों में रह रहे गरीबों एवं असहायों भोजन का वितरण किया। इस कार्य में मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय, मुकेश जी, सत्य प्रकाश जी, सोनू यादव, हेरा गुप्ता, सदानंद गुप्ता, अविनाश प्रजापति का योगदान रहा। भाजपा नेता और समाजसेवी गिरधारी जायसवाल ने कई क्षेत्रों के 400 जरूरतमंदों में आटा, चावल, आलू, प्याज, तेल-नमक, चीनी के पैकेट के साथ ही सब्जी का वितरण किया। मरदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के जंगीपुर विधायक डां वीरेंद्र यादव के निर्देशन में युवा समाजसेवी मां गीता देवी मैरेज हाल के संस्थापक सुशील चौबे के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के नरवर, गहिली बसारिखपुर, पीपनार, वैदवली, हैदरगंज, बहलोलपुर, मानपुर में 201 गरीब-असहाय, निर्धन, मजदूर और दिव्यांग लोगों खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया। वितरण विधायक प्रतिनिधि एवं जंगीपुर विधानसभा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अमला यादव की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर सुशील चौबे, आनंद प्रकाश यादव, शिवराम चौहान, संजय चौबे, सुरेंद्र यादव पंथी, विरेंद्र यादव, संतोष पटवा, योगेश यादव, विजय राजभर, सुनील यादव, साधू खरवार, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार गांव में छपरा के फंसे गरीबों में उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह के साथ पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने खाद्य सामग्री का वितरण किया। खानपुर संवाददाता के अनुसार मंडल सुरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी ऋषि पांडेय के दिशा निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल औडि़हार की तरफ से करीब 13 परिवार को प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीना ने एलीट स्पोकन क्लासेज के संचालक अधिवक्ता संतोष यादव तथा आदर्श हास्पिटल के संचालक डा. इंद्रेश सिंह के साथ बरहा घाट के जरूरतमंदो में खाद्य सामग्रा का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed