फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fog prevailed in the morning, visibility was up to 50 meters

Ghazipur News: सुबह छाया रहा कोहरा, 50 मीटर तक रही दृश्यता

Fri, 03 Jan 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fog prevailed in the morning, visibility was up to 50 meters
गाजीपुर। कड़ाके की पड़ रही ठंड से लोग परेशान हैं। शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। 50 मीटर तक दृश्यता रही। पांच दिनों में आठ डिग्री तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं ठंड ने दो वर्षों का रिकॉड तोड़ दिया है। वर्ष 2023 में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जबकि 2024 में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2025 में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी कुछ दिन ठंड और सताएगी।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से जनपद में शीतलहर चल रही है। सुबह वातावरण में कोहरा व धुंध छाया रहा। आबादी वाले क्षेत्रों में कोहरा कुछ कम था। जबकि हाईवे व आबादी विहीन इलाकाें में कोहरा ज्यादा नजर आया। कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक रही। सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक गलन व ठिठुरन महसूस की गई। दोपहर 1 बजे के बाद धूप होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसी तरह शाम को सूर्य के ढलते ही फिर से गलन व ठिठुरन शुरू हो गई। गलन व ठिठुरन होने के कारण आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed