Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Focus on developing self-confidence among girls through 'Meena Manch'

Ghazipur News: मीना मंच से बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर

Sun, 22 Nov 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Focus on developing self-confidence among girls through 'Meena Manch'
मीना मंच से बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर वाली खबर में...फोटो नंबर 10- सादात व
भीमापार। बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल विकसित करने के उद्देश्य से शनिवार को सादात विकासखंड स्थित बीआरसी सभागार में मीना मंच एवं सेल्फ एस्टीम प्रोजेक्ट पर कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के 47 सुगमकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। संदर्भदाता सुमन चौहान और संतोष कुशवाहा ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मीना मंच के उद्देश्यों और विद्यालय स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। बताया कि इसके माध्यम से किशोरियों को अपनी बात रखने, सामाजिक मुद्दों को समझने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है। साथ ही बाल अधिकार, पोषण, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य, आत्मसम्मान, विद्यालय सुरक्षा और माहवारी स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

कार्यशाला में संशोधित प्रगति के पंख मॉड्यूल के चार नए अध्यायों और कॉमिक पुस्तकों की विषयवस्तु पर भी चर्चा हुई। प्रतिभागियों को बालिकाओं के शारीरिक स्वरूप पर होने वाली टिप्पणियों, शरीर की क्षमताओं की पहचान, आत्मसम्मान और सोशल मीडिया के प्रभाव जैसे विषयों को संवेदनशीलता से समझाने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित सत्रों का अभ्यास कराकर सुगमकर्ताओं के कौशल को मजबूत किया गया। साथ ही विद्यालयों में बालिकाओं की नियमित उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed