फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Flickering lamps stitched stars on the edge of the earth

Ghazipur News: झिलमिल दीपों ने धरती के आंचल में टांके सितारे

Sun, 12 Nov 2023 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Flickering lamps stitched stars on the edge of the earth
गाजीपुर। रविवार को चांद अमावस की छुट्टी पर था। सांझ ढलते ही दीपक झिलमिलाने लगे। झालरों की छटा बिखरने लगी और कुछ ही देर में हर गली रौशन हो गई। महालक्ष्मी के स्वागत में दरवाजे पर सजाई रंगोली के रंग और घरों के मुख्य द्वार पर सजे फूलों के वंदनवार मन को आकर्षित करने लगे। चारों तरफ रोशनी का तिलिस्म सजा था, जिसमें पूजन के मंत्र मिलकर आध्यात्म की सरिता की तरह बह निकले।
विज्ञापन

धरों, कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जबरदस्त सजावट की गई। स्थिर लग्न में लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया गया। घरों को दीपों से सजाया गया। झालरों की सजावट तो धनतेरस से ही शुरू हो गई थी। दीपावली पर वह कुछ ज्यादा ही गझिन हो गई। शाम से शुरू हुआ आतिशबाजी का क्रम देर रात तक जारी रहा। हर किसी के चेहरे पर पर्व की उमंग देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन


गृहिणियां भी दोपहर बाद तक घरों की सफाई में जुटी रहीं। शाम को घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। लोगो ने गंगा घाटों पर जाकर दीप जलाया। वहां से लौटने के बाद घरों में मोमबत्ती और दीप जलाया। घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया था, जो अनुपम छटा बिखेर रही थी। हर किसी के चेहरे पर पर्व की खुशियां झलक रही थी। मुहम्मदाबाद: नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानिया: दीपों का पर्व दीपावली स्थानीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूम-धड़ाके के साथ मनाया गया। घरों एवं दुकानों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। सादातः पूरे क्षेत्र में रोशनी के पर्व दीपावली की धूम रही। घरों और दुकानों को दीपों और झालरों से रोशन किया गया था। भीमापार: दीपावली का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। चारों तरफ पर्व की धूम मची रही। इसके अलावा रेवतीपुर, औड़िहार, मरदह, करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, करंडा, दुबिहा, दिलदारनगर, गहमर, बारा, खानपुर, शादियाबाद, बहरियाबाद, कासिमाबाद, देवकली, बिरनो, दु्ल्लहपुर, सेवराई आदि ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर हर कोई उत्साहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed