{"_id":"6446ce18f2ad1bea7c042f54","slug":"five-went-to-jail-for-religious-conversion-ghazipur-news-c-20-1-170670-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पांच गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पांच गए जेल
विज्ञापन
कासिमाबाद। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के ब्लॉक प्रभारी भूपेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दो गांवों कोड़रा और बारापुर में अस्थायी चर्च में सैकड़ों की संख्या में धर्मांतरण करा रहे एक धर्म विशेष से जुड़े लोगों की शिकायत उप जिलाधिकारी कासिमाबाद अश्वनी पांडेय से की थी। इस मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी बलराम के नेतृत्व में ग्राम कोड़रा और बारापुर में छापा मारकर धर्म प्रचार के साथ धर्मांतरण करा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। छापे में पुलिस ने बड़ी संख्या में ईसाई धर्म से जुड़े प्रचार सामग्री, बाइबिल और साहित्य बरामद की थी। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता तमिलनाडू के कोयम्बटूर निवासी किरूवेंद्रन और पत्नी एल मंजू किरूवेन्द्रन त्रिभुवन कुमार निवासी शक्करपुर कला गंगौली, संजय कुमार निवासी दुर्खुसी और रमेश मसीह को संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया की गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की गई है।
गाजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर अटवां के पास से पुलिस ने रविवार की रात एक तस्कर को धर- दबोचा। उसके पास से एक किलो 650 ग्राम गाजा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में अभियान चला रही थी। फतेहपुर अटवा के पास से पुलिस ने गाजा तस्कर हरिकेश तिवारी निवासी टोडार कोतवाली कासिमाबाद को एक किलो 650 गाजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। नोनहरा थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि गाजा तस्कर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। संवाद