{"_id":"66734ffc004419bb5c0fb497","slug":"five-thousand-acs-and-20-thousand-coolers-were-sold-in-one-and-a-half-months-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-116209-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डेढ़ महीने में बिक गए पांच हजार एसी और 20 हजार कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डेढ़ महीने में बिक गए पांच हजार एसी और 20 हजार कूलर
विज्ञापन
गाजीपुर। इस साल रिकॉर्ड तोड़ पड़ रही गर्मी ने एसी, कूलर का बाजार भी गर्मा दिया है। बीते एक महीने से कुछ दिन छोड़ दिया जाए तो तापमान 40 से ऊपर ही रहा। ऐसे में तपन और चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए मध्यमवर्ग भी एसी खरीदने को विवश हो गया। इस सीजन में रिकॉर्ड एसी और कूलर बिके। 27 मई से 10 जून के बीच तो बाजार में एसी की कमी हो गई थी। लोग बुकिंग करा रहे थे। प्रतिष्ठित दुकानदारों की मानें तो पिछले डेढ़ महीने में 5 हजार से अधिक एसी और 20 हजार से अधिक कूलर बिक चुके हैं। पंखे कितने बिक गए इसका दुकानदार हिसाब नहीं दे पा रहे।
गर्मी से जहां अन्य व्यापार ठंडा रहा वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है, वो भी एसी और ब्रांडेड कूलर की खरीदारी के लिए। ग्राहकों की पहली पसंद डेढ़ टन की स्प्लिट एसी है। शहर के हर एक दुकान से 10 से 12 कूलर और 3- 4 एसी बिक जा रहे हैं। दुकानदार रोज एसी का आर्डर लगा रहे हैं। महुआबाग स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान के मालिक श्यामजी के अनुसार, इस समय पंखे, कूलर और एसी की खरीदारी करने ग्राहक खूब पहुंच रहे हैं। स्टॉक न होने पर वह जो भी कंपनी का प्रोडक्ट मिल रहा है उसे ले जा रहे हैं। बाजार में 27 मई से 10 जून बीच तो एसी कमी हो गई थी। ऐसे में हमें ग्राहकों को लौटाना पड़ रहा था। अब तक विभिन्न कंपनियों के आठ हजार से लेकर 20 हजार तक के लगभग 800 कूलर बिक चुके है। वहीं, लगभग 600 एसी की बिक्री हुई है, इनमें ज्यादातर डेढ़ टन के एसी थे। इनके दाम 32 हजार से 50 हजार के बीच था। एक अनुमान के अनुसार पिछले डेढ़ महीने में शहर में लगभग पांच हजार एसी और 20 हजार से अधिक कूलर बिक चुके हैं।
-- -- -
स्टॉक में कमी से लौटाने पड़े ग्राहक
गाजीपुर। मिश्रबाजार स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान के मालिक मनीष केशरी के अनुसार ग्राहकों के बढ़ने से दुकान में कूलर और एसी के स्टॉक की कमी पड़ गई। ऐसे में हमें लोगों को वापस भेजना पड़ा। इस सीजन में उनके दुकान से लगभग 250 स्प्लिट एसी और 1,500 कूलर की बिक्री हुई है। खरीदारी के लिए पहुंच रहे ग्राहकों में 35-40 हजार रुपये तक के डेढ़ टन की एसी मांग ज्यादा है। वहीं, 6-15 हजार के कूलरों की बिक्री हो चुकी है।