फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five posts of block chief unreserved in sixteen districts

जिले के सोलह में ब्लाक प्रमुख के पांच पद अनारक्षित

Sat, 13 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Five posts of block chief unreserved in sixteen districts
गाजीपुर। जिले के सोलह विकासखंडों के ब्लाक प्रमुख पद के होने वाले चुनाव के लिए सीट के आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। आगामी चुनाव में प्रमुख पद की पांच सीटें अनारक्षित रहेंगी। जबकि तीन सहित आधी आबादी के लिए कुल छह पद आरक्षित किया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत के प्रधान पद की 414 सीट अनारक्षित है। सीटों का आरक्षण निर्धारित होने के बाद सियासी गहमा-गहमी जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लाक प्रमुख और ग्राम पंचायत के प्रधान पद के आरक्षण के संबंध में शनिवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जिले के सोलह विकासखंडों में अनुसूचित जाति के लिए तीन, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पांच और तीन पद महिलाओं के लिए सुरक्षित है। शेष पांच सीटें अनारक्षित हैं। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित तीन में एक पद महिलाओं के लिए जबकि पिछड़ा वर्ग की पांच में दो सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित की गई है।
विज्ञापन

जिले के सोलह विकासखंड में ग्राम पंचायत के प्रधान के 1238 पद हैं। इसमें 414 पद अनराक्षित हैं जबकि 199 पर महिलाएं दावेदारी करेंगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि 224 पद पिछड़ा वर्ग तथा 117 प्रधान पद पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए 164 तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 90 पद सुरक्षित हैं। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति के लिए 17 एवं इसी वर्ग की महिलाओं के लिए 13 पद आरक्षित किए गए हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को जिला पंचायत के अध्यक्ष पद की सीट का आरक्षण निर्धारित हो गया। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आधी आबादी ताल ठोंकेगी। आरक्षण की सूची जारी होने के विभिन्न विकासखंडों में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed