फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five pairs of trains canceled due to ruckus, passengers are stranded for 12 hours

बवाल से पांच जोड़ी ट्रेनें निरस्त, 12 घंटे से फंसे हैं यात्री

Sat, 18 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five pairs of trains canceled due to ruckus, passengers are stranded for 12 hours
दुल्लहपुर में अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे बवाल के चलते स्थानीय रेलवे स्टेशन से जाने वाली पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें को निरस्त कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बहुत से यात्री अभी भी स्टेशनों पर लगभग 12 घंटे से फंसे हुए हैं। अब वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सुबह 11 बजे के बाद सीधे रात में तीन बजे चौरी चौरा ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जगह- जगह हो रहे बवाल के चलते रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, जिससे सफर करने आए स्टेशन पर यात्री काफी देर से बैठे रहे। इधर ट्रेन के इंतजार में कुछ यात्री देर शाम तक स्टेशन पर बैठे दिखाई पड़े। स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए। मऊ के आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और दरोगा असलम सहित पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। ट्रेनों के निरस्त होने से जनरल टिकट खिड़की पर टिकट वापसी कराने वालों की लंबी भीड़ लगी रही। प्रधान लिपिक सतीश कुमार यादव ने बताया कि अब तक सुबह 10 बजे से टिकट खिड़की खोली गई है, जिसमें लगभग 35 से ऊपर लोगों ने टिकट वापसी किया है। अधिकांश टिकट वापस करने में चेन्नई, मद्रास, कोलकाता, मुंबई सहित गैर प्रांत वाले लोगों ने टिकट वापस कराया गया है। वहीं जखनिया में 22 टिकट वापस हुए हैं। इस संबंध में स्टेशन मास्टर आरके सुमन ने बताया कि अभी कोई निर्देश पैसेंजर ट्रेनों को चलने का नहीं आया है। इसमें दुल्लहपुर स्टेशन पर 24 घंटे में तीन ट्रेनें चलाई जा रही है, जिसमें सुबह नौ बजे दादर एक्सप्रेस, 10. 30 बजे कृषक एक्सप्रेस, रात में तीन बजे चौरी चौरा एक्सप्रेस इसके वाला अन्य ट्रेनें निरस्त है।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना का लोगों ने किया विरोध
दुल्लहपुर। अग्निपथ योजना को लेकर आजाद समाज पार्टी के लोगों ने शनिवार को जखनिया तहसील परिसर में बैठक कर हाथ उठा कर विरोध जताया। इस मौके पर जोनल प्रभारी विनय सागर ने कहा कि वर्तमान की सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। अग्निपथ योजना चार साल की कौन सी नौकरी होती है। इस देश में 40 साल के नौकरी सरकार दें। ऐसे योजनाओं से काम नहीं चलेगा। इसका हम लोग घोर निंदा करते हैं। सूबे की सरकार में युवाओं का सबसे बड़ा दुर्दशा है। नए-नए योजना जिससे सिर्फ देश के अंदर बवाल और हिंसा पनप रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोरखनाथ बौद्ध, मनोज गौतम, विजय कुमार, पंकज गौतम ,प्रिंस जाटव ,ऋषभ कुमार ,अजीत कुमार, सतेंद्र जाटव, संतोष कुमार, मुन्ना कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज गौतम विधानसभा अध्यक्ष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed