फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five names back, pitched in seven

पांच नाम वापस, अब सात में घमासान

Mon, 02 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 02 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five names back, pitched in seven
चुनाव - फोटो : Bureau
जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव की नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। प्रमासपा प्रत्याशी अरुण सिंह सहित पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। पर्चा वापसी के बाद अब चुनाव मैदान में सात उम्मीदवार रह गए हैं। इससे चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री कैलाश यादव के निधन से रिक्त हुई जंगीपुर सीट के उपचुनाव में 22 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 30 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच के बाद आज नाम वापसी की प्रक्रिया के साथ नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। कुछ पांच प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। प्रमासपा के अरुण सिंह, पतिराम, ममता देवी, रामप्रवेश एवं विनोद कुमार ने नाम वापस लिए हैं। अब उपचुनाव की जंग में सात प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें कांग्रेस के शैलेश सिंह, सपा की किसमती देवी, भाजपा के रमेश सिंह, दिनेश कुमार मौर्य, नंदलाल, विजय एवं सत्यदेव शामिल हैं।
विज्ञापन


नाम वापसी के चलते नामांकन स्थल के आसपास दिन में गहमा-गहमी रही। उपचुानव के लिए 16 मई को मतदान कराया जाएगा। जबकि मतों की गणना 19 मई को होगी। नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद जहां प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है वहीं ताल ठोंकने वाले उम्मीदवारों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed