फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five member team of Uttar Pradesh Olympic Association welcomed

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पांच सदस्यीय टीम का हुआ स्वागत

Fri, 30 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five member team of Uttar Pradesh Olympic Association welcomed
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की पांच सदस्यीय टीम 51 जिलों के भ्रमण पर निकली है। शुक्रवार को नगर स्थित एक पुराने छवि गृह परिसर में मास्क फाइट क्लब की ओर से टीम का स्वागत किया गया। इसमें हाकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी लखन सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। वहीं आठ पीआरडी गार्ड को खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय खिलाड़ियों की हौसला आफजाई के लिए ओलंपिक जागरूकता रिले अभियान बरेली से निकली है। यह 35 जनपदों का भ्रमण कर दिलदारनगर पहुंची है। इसके बाद टीम बलिया, मऊ, आजमगढ़ होते हुए चार अगस्त को लखनऊ पहुंचने पर समापन किया जाएगा। वही हाकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी लखन सिंह ने कहा कि टोक्यो में हो रहे ओलंपिक 2021 में भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनका हौसला बढ़ाने के लिए यह भ्रमण चल रहा है। मास्क फाइट क्लब की ओर से टीम का भव्य स्वागत कर भारतीय खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाया गया है। इस मौके पर मास्क फाइट क्लब के चेयरमैन मोहम्मद अब्दुल सलाम खां, नीलेश यादव, क्रीड़ा अधिकारी अजीत कुमार सिंह, महेंद्र सिंह कुशवाहा, मेराज खां, बाबर खां, निजामु, रेहान, डा. बच्चा पाठक, विपिन यादव, पवन यादव, पायलट यादव, अजीत यादव, गोविंद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed