{"_id":"58b9b9ee4f1c1b7f59831ed2","slug":"five-girls-were-watching-the-helicopter-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर देखने गईं पांच बच्चियां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर देखने गईं पांच बच्चियां लापता
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
चौपर हेलीकॉप्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर थाना क्षेत्र भदौरा बस स्टैंड के पास बीते 27 फरवरी को एक चुनावी सभा में आए नेता के हेलीकॉप्टर को देखने पांच मासूम बच्चियां आई थीं। उसके बाद से संदिग्ध हाल में सभी बच्चियां गायब हो गईं। परिजनों ने इस संबंध में जब पुलिस को तहरीर देना चाहा तो पुलिस ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए किनारा कर लिया। परिवार वालों ने यह आरोप लगाते हुए इसकी जानकारी शुक्रवार को दी।
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के महना गांव स्थित बनवासी बस्ती के सुरेश बनवासी, मुराहू बनवासी, टेलू बनवासी ने बताया की पांच मासूम बच्चियां मंशा (11), सोमारी (8), मुनिया (12), सबिता (3), पूजा (8) गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के एक ईंट भट्ठे पर अपने परिजनों के साथ 27 फरवरी को आई थीं। वहीं बगल के पुलिस चौकी सेवराई के समीप काली मंदिर ग्राउंड पर आयोजित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का चुनावी सभा था।
जहां हेलीकाप्टर देखने के लिए बच्चियां चली गईं। जब देर शाम तक ये पांचों ईट भट्ठे पर नहीं पहुंचीं तो परिजन सभा स्थल पर खोज कर घर चले गए। लेकिन पांचों बच्चियां देर रात तक घर भी नहीं पहुंचीं। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। निराश होकर परिजन सेवराई स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। परिजन मुराहू बनवासी ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने दिलदारनगर थाने में तहरीर देने की सलाह देकर वापस कर दिया।
विज्ञापन
जबकि मामला उक्त पुलिस चौकी होने के बावजूद भी मामले से पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। वहीं परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका से रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में जमानिया सीओ आरडी यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। परिजनों को इस संबंध में लिखित शिकायत देनी चाहिए थी।